होम नीतीश ने अपना अंतिम चुनाव बताकर भाजपा-जद (यू) की हार स्वीकार की: कांग्रेस

समाचारअर्थ व बाजार Alert Star Digital Team Nov 5, 2020 08:41 PM

नीतीश ने अपना अंतिम चुनाव बताकर भाजपा-जद (यू) की हार स्वीकार की: कांग्रेस

नीतीश ने अपना अंतिम चुनाव बताकर भाजपा-जद (यू) की हार स्वीकार की: कांग्रेस

नीतीश ने अपना अंतिम चुनाव बताकर भाजपा-जद (यू) की हार स्वीकार की: कांग्रेस

कांग्रेस ने बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की ओर से मौजूदा विधानसभा चुनाव को अपना अंतिम चुनाव बताए जाने के बाद बृहस्पतिवार को दावा किया कि नीतीश ने 'रिटायरमेंट' की घोषणा करके भाजपा-जद(यू) गठबंधन की हार को स्वीकार कर लिया है।

पार्टी महासचिव एवं मुख्य प्रवक्ता रणदीप सुरजेवाला ने यह भी कहा कि बिहार का चुनाव भविष्य की राजनीति का भाग्य बदलने वाला है।

उन्होंने एक बयान में कहा, ''तीसरे चरण का चुनाव प्रचार थमने के बाद महागठबंधन की जीत की सौंधी खुशबू आ रही है। इस खुशबू में युवाओं के रोजगार की, किसान की कर्ज माफी की, फसलों के दाम की, अपराध पर लगाम की, बेहतर शिक्षा और स्वास्थ्य की, नए उद्योग-धंधों की, प्रवासी मजदूरों के लिए आशा की एक नई किरण की उम्मीदें हैं।''

सुरजेवाला ने दावा किया, ''नीतीश बाबू ने तो तीसरे चरण के चुनाव से पहले ही इस चुनाव को अपना 'आखिरी चुनाव' बता जद(यू)-भाजपा की हार स्वीकार कर ली है। पर जान लें कि जद(यू)-भाजपा का 'टायर्ड व रिटायर्ड नेतृत्व', जिन्होंने अब रिटायरमेंट की घोषणा भी कर दी है, वो बिहार को हरा नहीं पाएंगे।''

News:SIT ने बिकरूकांड की रिपोर्ट सौंपी, 80 पुलिस,प्रशासनिक कर्मी प्रारंभिक रूप से दोषी ठहराए गए

उन्होंने कहा, ''अच्छा होता कि नीतीश कुमार और सुशील मोदी बिहारवासियों से बिहार को बदहाली की कगार पर पहुंचाने के लिए खुले मन से माफी मांग महागठबंधन को सरकार सौंप देते।''

गौरतलब है कि नीतीश कुमार ने बृहस्पतिवार को कहा कि राज्य में हो रहा विधानसभा चुनाव उनका अंतिम चुनाव है।

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)