होम सीन कॉनरी: जेम्स बॉन्ड को पहली बार पर्दे पर लाने वाले अभिनेता का निधन

समाचारविदेश Alert Star Digital Team Oct 31, 2020 07:56 PM

सीन कॉनरी: जेम्स बॉन्ड को पहली बार पर्दे पर लाने वाले अभिनेता का निधन

सीन कॉनरी: जेम्स बॉन्ड को पहली बार पर्दे पर लाने वाले अभिनेता का निधन

सीन कॉनरी: जेम्स बॉन्ड को पहली बार पर्दे पर लाने वाले अभिनेता का निधन

जेम्स बॉन्ड का किरदार निभाने के लिए मशहूर अभिनेता सर सीन कॉनरी का 90 वर्ष की आयु में निधन हो गया. जेम्स बॉन्ड को बड़े पर्दे पर लाने वाले वो पहले अभिनेता थे. इस किरदार को उन्होंने सात फ़िल्मों में निभाया था.

दशकों तक वे फ़िल्मी पर्दे पर राज करते रहे. साल 1998 में द अनटचेबल्स नाम की फ़िल्म के लिए उन्हें ऑस्कर अवार्ड दिया गया था.

उनके बेटे जेसन क़ॉनरी ने बताया कि उनका निधन बहामास में हुआ. वो बीते कुछ दिनों से बीमार चल रहे थे. बहामास में उनके आखिरी समय में परिवार के कई सदस्य मौजूद थे.

उन्होंने कहा, "वो पिछले कुछ दिनों से बीमार थे, लेकिन हमें अभी इस स्थिति से बाहर निकलने में समय लगेगा."

सबसे बेहतरीन एक्टर का अवार्ड

कई पोल्स में सर सीन कॉनरी को जेम्स बॉन्ड का किरदार निभाने वाला 'सबसे बेहतरीन अभिनेता' बताया गया था.

साल 2000 में उन्हें नाइटहुड की उपाधि से सम्मानित किया गया.

वो स्कॉटलैंड की आज़ादी के समर्थक भी थे. 2014 में एक इंटरव्यू में उन्होंने कहा था कि वो अगर स्कॉटलैंड ब्रिटेन से अलग होने के लिए वोट करता है तो वो बहामास के अपने घर को छोड़कर स्कॉटलैंड वापस लौट आएंगे.

स्कॉटलैंड की फर्स्ट मिनिस्टर निकोला स्टरजिअन ने कहा, "आज सुबह सर सीन कॉनरी के निधन की ख़बर सुनकर दिल टूट गया. हमारा देश अपने सबसे प्यारे बेटे के निधन के ग़म में डूबा है."

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)