होम बोले नड्डा- बीजेपी- जेडीयू-हम और वीआईपी बना रहे हैं सरकार

Alert Star Digital Team Oct 31, 2020 07:53 PM

बोले नड्डा- बीजेपी- जेडीयू-हम और वीआईपी बना रहे हैं सरकार

बोले नड्डा- बीजेपी- जेडीयू-हम और वीआईपी बना रहे हैं सरकार

बोले नड्डा- बीजेपी- जेडीयू-हम और वीआईपी बना रहे हैं सरकार

बिहार विधानसभा चुनाव 2020 में बीजेपी के राष्‍ट्रीय अध्‍यक्ष जेपी नड्डा खूब पसीना बहा रहे हैं। चुनाव प्रचार के लिए उन्‍होंने बिहार में कैंप कर रखा है। शनिवार को उन्‍होंने कई जनसभाएं की। इस दौरान उन्होंने विधानसभा में प्रतिपक्ष के नेता तेजस्वी यादव द्वारा किए जा रहे वादों पर बगैर नाम लिए ही हमला बोला। कहा-चुनाव हार जाना मंजूर है लेकिन गलत आश्वासन नहीं देंगे। भाजपा ने जब भी घोषणा की है तो उसे लागू किया। चुटकी में धारा-370 हटा दिया तो अयोध्या में श्रीराम जन्म भूमि पर श्रीराम मंदिर का निर्माण शुरू करवाया।

नड्डा ने कहा कि साफ तौर पर देखा जा सकता है कि बिहार में बीजेपी- जेडीयू-हम और वीआईपी सरकार बना रहे हैं। इसलिए कम सीटों का सवाल ही नहीं है। लोग लालू प्रसाद के कुशासन के मुकाबले नीतीश कुमार का सुशासन लोग याद कर रहे हैं। उन्‍होंने कहा कि बीजेपी को अगर ज्यादा सीटें भी आती हैं तो भी नीतीश कुमार ही हमारे नेता होंगे। नड्डा ने आगे कहा कि जनता जानती है कि आरजेडी का चरित्र जंगलराज है और अब उन्होंने विध्वंसक सीपीआईएमएल और पाकिस्तान की प्रवक्ता कांग्रेस के साथ हाथ मिला लिया है।

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने अपने भाषणों के दौरान केंद्र और बिहार में किए गए कार्यों का हवाला देकर जनता से एनडीए प्रत्याशियों को जिताने की अपील की। उन्होंने कहा- बिहार की तरक्की के लिए एनडीए के पक्ष में मतदान करें। एनडीए की जीत किसी व्यक्ति की जीत नहीं बल्कि बिहार की जीत होगी। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व में बिहार में तेजी से विकास हुआ, आगे भी होगा।

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)