होम ब्रिटेन में फिर बढ़े कोरोना के मामले, प्रधानमंत्री लॉकडाउन लागू करने पर कर रहे विचार

समाचारविदेश Alert Star Digital Team Oct 31, 2020 07:54 PM

ब्रिटेन में फिर बढ़े कोरोना के मामले, प्रधानमंत्री लॉकडाउन लागू करने पर कर रहे विचार

ब्रिटेन में फिर बढ़े कोरोना के मामले, प्रधानमंत्री लॉकडाउन लागू करने पर कर रहे विचार

ब्रिटेन में फिर बढ़े कोरोना के मामले, प्रधानमंत्री लॉकडाउन लागू करने पर कर रहे विचार

ब्रिटेन में कोविड-19 के मामलों में वृद्धि को देखते हुए प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन एक महीने के लिए देश में लॉकडाउन लागू पर विचार कर रहे हैं। सरकारी सूत्रों के हवाले से आई खबरों के अनुसार सोमवार को इसकी घोषणा हो सकती है। कोविड-19 के मामलों में वृद्धि और अस्पताल में मरीजों की बढ़ती संख्या के मद्देनजर पाबंदियां लगाने के मुद्दे पर चर्चा के लिए जॉनसन ने मंत्रिमंडल के वरिष्ठ सहयोगियों के साथ शुक्रवार को बैठक की। 'द टाइम्स' अखबार की खबर के मुताबिक नई पाबंदियों के तहत आवश्यक वस्तुओं की दुकानों और शैक्षणिक संस्थानों को छोड़कर सब कुछ बंद किया जा सकता है। खबर के अनुसार संभावित पाबंदियां दिसंबर में क्रिसमस तक लागू रह सकती हैं। ऐसा माना जा रहा है कि इस बारे में अभी तक कोई अंतिम निर्णय नहीं लिया गया है और वर्तमान में स्थानीय स्तर पर लागू तीन चरण के लॉकडाउन के तहत क्षेत्रीय स्तर पर उपाय किये जाने की भी संभावना है।

यूके चांसलर ऋषि सुनक, स्वास्थ्य मंत्री मैट हैनकॉक, चांसलर ऑफ द डची ऑफ लैंकेस्टर माइकल गोव बैठक में उपस्थित थे। उन खबरों पर अभी प्रधानमंत्री के आधिकारिक आवास सह कार्यालय 10 डाउनिंग स्ट्रीट की प्रतिक्रिया आनी बाकी है, जिनके अनुसार जॉनसन सोमवार को संवाददाता सम्मेलन कर नए प्रतिबंधों की घोषणा कर सकते हैं।

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)