होम स्टेडियम में बैठकर मैच देख सकेंगे फैंस, भारत-ऑस्ट्रेलिया टेस्ट में मिलेगा मौका

समाचारराजनीति Alert Star Digital Team Oct 28, 2020 08:19 PM

स्टेडियम में बैठकर मैच देख सकेंगे फैंस, भारत-ऑस्ट्रेलिया टेस्ट में मिलेगा मौका

स्टेडियम में बैठकर मैच देख सकेंगे फैंस, भारत-ऑस्ट्रेलिया टेस्ट में मिलेगा मौका

स्टेडियम में बैठकर मैच देख सकेंगे फैंस, भारत-ऑस्ट्रेलिया टेस्ट में मिलेगा मौका

कोरोनावायरस महामारी के बीच क्रिकेट की वापसी तो हो गई है, लेकिन अभी भी स्टेडियम में फैंस का लौटना बाकी है. फैंस के बिना ही कुछ द्विपक्षीय सीरीज खेली जा चुकी हैं, जबकि सबसे बड़ी टी20 लीग, इंडियन प्रीमियर लीग, का 13वां सीजन (IPL 2020) भी बिना दर्शकों के ही UAE में हो रहा है. इस बीच ऑस्ट्रेलिया में हालात बदलते दिख रहे हैं और भारत-ऑस्ट्रेलिया के बीच होने वाली टेस्ट सीरीज (India-Australia Test Series) में दर्शकों को स्टेडियम में आने की इजाजत मिल सकती है.

भारतीय टीम नवंबर में ऑस्ट्रेलिया दौरे पर रहेगी, जहां वनडे और टी20 सीरीज के बाद दोनों देशों के बीच टेस्ट सीरीज खेली जाएगी. इस हाई-प्रोफाइल सीरीज का सभी को इंतजार है. इस सीरीज के दूसरे टेस्ट मैच में दर्शकों को स्टेडियम में लाने की तैयारी हो रही है.

बॉक्सिंग डे टेस्ट मैच देख सकेंगे दर्शक

भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच 26 दिसंबर को मेलबर्न (Melbourne) में दूसरा टेस्ट मैच खेला जाएगा. ऑस्ट्रेलिया में ‘बॉक्सिंग डे’ टेस्ट मैच (Boxing Day Test) का खास महत्व है और यह हर साल ऐतिहासिक ‘मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड’ (MCG) में ही खेला जाता है. ऐसे में इस टेस्ट में दर्शकों की मौजूदगी बेहद खास होगी.

विक्टोरिया राज्य के खेल मंत्री मार्टिन पकूला (Martin Pakula) ने इस बात की पुष्टि की है कि बॉक्सिंग डे टेस्ट के दौरान हर रोज करीब 25 हजार दर्शकों को MCG में जाने की इजाजत दिए जाने की योजना है. उन्होंने कहा,

“हमने क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया और MCG को स्पष्ट तौर पर बताया है कि टेस्ट मैच के नजदीक पहुंचने पर महामारी की जैसी स्थिति होगी, उसको देखते हुए हम तब ही दर्शकों की संख्या पर अंतिम फैसला करेंगे. मौजूदा स्थिति में हमारा मानना है कि हर रोज MCG में 25 हजार की संख्या सुरक्षित और सही रहेगी.”

खेल मंत्री ने साथ ही यह भी साफ किया कि वह दर्शकों की संख्या में बढ़ोतरी की संभावनाओं को भी खारिज नहीं कर रहे हैं और अगर हालात ज्यादा बेहतर हुए तो इस संबंध में भी फैसला किया जा सकता है.

मेलबर्न से हटाया गया लॉकडाउन

स्काय स्पोर्ट्स की रिपोर्ट के मुताबिक, बुधवार 28 अक्टूबर को ही मेलबर्न से कोरोनावायरस लॉकडाउन हटाया गया है और शहर में रिटेल स्टोर के साथ ही हॉस्पिटैलिटी सेक्टर ने भी कई महीनों बाद अपना काम शुरू किया है. इसको देखते हुए ही दर्शकों को स्टेडियम में लाने का फैसला किया जा रहा है.

ऑस्ट्रेलिया के दूसरे सबसे ज्यादा आबादी वाले शहर मेलबर्न में भारतीयों की संख्या भी काफी ज्यादा है. लगभग 1 लाख की दर्शक क्षमता वाले दुनिया के इस सबसे बड़े क्रिकेट स्टेडियम में जब भी टीम इंडिया इस मैदान पर खेलती है, तो भारतीय खिलाड़ियों को जबरदस्त समर्थन मिलता है. ऐसे में इस कदम का भारतीय टीम को भी फायदा मिल सकता है.

कोरोना के बाद पहली बार ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड की महिला टीमों के बीच हुई वनडे और टी20 सीरीज के लिए सीमित संख्या में दर्शकों को स्टेडियम में आने की अनुमति दी गई थी.

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)