होम देश में 79.47 लाख के पार पहुंचे कोराना मरीज

समाचारराजनीति Alert Star Digital Team Oct 27, 2020 08:18 PM

देश में 79.47 लाख के पार पहुंचे कोराना मरीज

देश में 79.47 लाख के पार पहुंचे कोराना मरीज

देश में 79.47 लाख के पार पहुंचे कोराना मरीज

 देश में तीन महीने बाद पहली बार एक दिन में कोविड-19 के नए मामले 40 हजार से कम सामने आए हैं। वहीं इस दौरान मृतक संख्या भी 500 से कम रही। मलसन 37,263 नए मामलों के साथ देश में संक्रमितों की संख्या 79,47,222 हो गई है, जबकि 1,19,551 लोग कोरोना के कारण अपनी जान गंवा चुके हैं।

केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से जारी किए गए अद्यतन आंकड़ों के अनुसार देश में एक दिन में कोविड-19 के 37,263 नए मामले सामने आने के बाद संक्रमण के मामले बढ़कर 79,47,222 हो गए। वहीं 537 और लोगों की मौत के बाद मृतक संख्या बढ़कर 1,19,537 हो गई। वहीं राहत की खबर ये है कि देश में 72,01,070 लोगों के संक्रमण मुक्त होने के साथ ही मरीजों के ठीक होने की दर 90.62 प्रतिशत है। वहीं कोविड-19 से मृत्यु दर 1.50 प्रतिशत है। देश में लगातार पांच दिन से उपचाराधीन लोगों की संख्या सात लाख से कम ही है। अभी कुल 6,25,857 लोगों का कोरोना वायरस का इलाज जारी है, जो कुल मामलों का 7.88 प्रतिशत है। भारत में सात अगस्त को संक्रमितों की संख्या 20 लाख के पार चली गई थी, 23 अगस्त को 30 लाख और पांच सितम्बर को संक्रमितों की संख्या 40 लाख से ऊपर चली गई थी। वहीं कुल मामले 16 सितम्बर को 50 लाख के पार, 28 सितम्बर को 60 लाख और 11 अक्टूबर को 70 लाख के पार चले गए थे। भारतीय आयुर्विज्ञान अनुसंधान परिषद (आईसीएमआर) के अनुसार 26 अक्टूबर तक कुल 10,44,20,894 नमूनों की कोविड-19 की जांच की गई, जिनमें से 9,58,116 नमूनों का परीक्षण सोमवार को ही किया गया।

देश में रिकवरी रेट में बढ़ोतरी
भारत में कोरोना वायरस महामारी का प्रकोप अभी भी बरकार है लेकिन आज स्वास्थ्य मंत्रालय की रिपोर्ट से राहत की खबर आई है। देश में पिछले 24 घंटों में कोरोना वायरस के नए मामलों में भारी कमी आई है। गौरतलब है कि जुलाई के बाद देश में पहली बार एक दिन में इतने कम मामले सामने आए हैं। स्वास्थ्य सचिव राजेश भूषण ने बताया कि 78 फीसदी सक्रिय मामले 10 राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों में अब भी मौजूद हैं। पिछले 24 घंटों में पांच राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों (महाराष्ट्र, पश्चिम बंगाल, दिल्ली, छत्तीसगढ़ और कर्नाटक) में 58 फीसदी नई मौतें हुईं हैं।

कोवाक्सिन को मिली फेज-3 ट्रायल की मंजूरी
भारत में कोरोना वायरस महामारी का प्रकोप अभी भी बरकार है लेकिन आज स्वास्थ्य मंत्रालय की रिपोर्ट से राहत की खबर आई है। वहीं आईसीएमआर के डीजी बलराम भार्गव ने देश में वैक्सीन के ट्रायल के बारे में जानकारी दी। उन्होंने कहा कि देश में तीन वैक्सीन की ट्रायल चल रही है। इनमें से कोवाक्सिन को फेज-3 ट्रायल की मंजूरी मिल गई है जबकि सीरम फेज-2 ट्रायल पूरा करने की कगार पर है। कैडिला दूसरे चरण में है।

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)