होम उमर अब्दुल्ला बोले-बाहरी लोगों को जम्मू-कश्मीर में जमीन खरीदने की अनुमति स्वीकार नहीं

Alert Star Digital Team Oct 27, 2020 08:06 PM

उमर अब्दुल्ला बोले-बाहरी लोगों को जम्मू-कश्मीर में जमीन खरीदने की अनुमति स्वीकार नहीं

उमर अब्दुल्ला बोले-बाहरी लोगों को जम्मू-कश्मीर में जमीन खरीदने की अनुमति स्वीकार नहीं

उमर अब्दुल्ला बोले-बाहरी लोगों को जम्मू-कश्मीर में जमीन खरीदने की अनुमति स्वीकार नहीं

उमर अब्दुल्ला बोले-बाहरी लोगों को जम्मू-कश्मीर में जमीन खरीदने की अनुमति स्वीकार नहीं

घाटी में भूमि अधिकार को लेकर किए गए कानून संशोधन को लेकर जम्मू- कश्मीर के पूर्व मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला समेत कई नेताओं ने केंद्र के कानून संशोधन के कदम का कड़ा विरोध किया है.

जम्मू-कश्मीर में केंद्र सरकार ने कई कानूनों में संशोधन किया है. घाटी में भूमि अधिकार को लेकर किए गए कानून संशोधन को लेकर जम्मू- कश्मीर के पूर्व मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला समेत कई नेताओं ने केंद्र के कानून संशोधन के कदम का कड़ा विरोध किया है.

उमर अब्दुल्ला ने ट्वीट कर कहा कि जम्मू-कश्मीर में जमीन के मालिकाना हक के कानून में जो बदलाव किए गए हैं, वो स्वीकार करने लायक नहीं हैं.

अब तो बिना खेती वाली जमीन के लिए स्थानीयता का सबूत भी नहीं देना है.अब जम्मू-कश्मीर बिक्री के लिए तैयार है, जो गरीब जमीन का मालिक है अब उसे और मुश्किलें होंगी.

इस कानून के खिलाफ एकजुट होकर लड़ने की जरूरत

पूर्व मुख्यमंत्री व पीडीपी अध्यक्ष महबूबा मुफ्ती ने भी ट्वीट कर बीजेपी पर हमला बोला है. मुफ्ती ने ट्वीट कर कहा,'लोगों को रोटी और रोजगार प्रदान करने में सभी मोर्चों पर विफल होने के बाद, भाजपा मतदाताओं की भूख को कम करने के लिए ऐसे कानून बना रही है. इस तरह के कानून के विरोध में जम्मू-कश्मीर के सभी तीन प्रांतों के लोगों को एकजुट होकर लड़ने की जरूरत है.'

संविधान के अनुच्छेद 370 और 35ए के निरस्त होने के एक साल बाद केंद्र सरकार ने कई कानूनों में संशोधन करके जम्मू-कश्मीर के बाहर के लोगों के लिए केंद्र शासित प्रदेश में जमीन खरीदने का रास्ता खोल दिया है.

गौरतलब है कि पिछले साल अगस्त में अनुच्छेद 370 और अनुच्छेद 35-ए को निरस्त करने से पहले, गैर-निवासी जम्मू-कश्मीर में कोई अचल संपत्ति नहीं खरीद सकते थे.

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)