होम बिहार चुनाव- अपराध, भ्रष्टाचार और सांप्रदायिकता के खिलाफ जारी रहेगी लड़ाई: नीतीश

समाचारदेश Alert Star Digital Team Oct 27, 2020 08:01 PM

बिहार चुनाव- अपराध, भ्रष्टाचार और सांप्रदायिकता के खिलाफ जारी रहेगी लड़ाई: नीतीश

बिहार चुनाव- अपराध, भ्रष्टाचार और सांप्रदायिकता के खिलाफ जारी रहेगी लड़ाई: नीतीश

बिहार चुनाव- अपराध, भ्रष्टाचार और सांप्रदायिकता के खिलाफ जारी रहेगी लड़ाई: नीतीश

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने अपराध, भ्रष्टाचार और सांप्रदायिकता के खिलाफ लड़ाई जारी रखने की प्रतिबद्धता दुहराते हुए आज कहा कि उनकी सरकार ने राज्य में इसको लेकर न कभी कोताही बरती और न ही बरतेगी।

जनता दल यूनाइटेड (जदयू) के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री कुमार ने अपने गृह जिला नालंदा में राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) उम्मीदवारों के पक्ष में मंगलवार को आयोजित सात चुनावी सभाओं को संबोधित करते हुए कहा, "अपराध, भ्रष्टाचार और सांप्रदायिकता के खिलाफ लड़ाई जारी रहेगी। हमारी सरकार ने राज्य में अपराध, भ्रष्टाचार और सांप्रदायिकता को लेकर न कभी कोताही बरती है और न बरतेगी। हमने समाज के सभी वर्गों के उत्थान के लिए काम किया है। हमारा आदर्श सामाजिक न्याय के साथ विकास है।"

श्री कुमार ने सभी गांवों में सौर ऊर्जा से संचालित स्ट्रीट लाइट लगाने का वादा किया और कहा कि राज्य में फिर से सरकार बनने पर सभी कृषि क्षेत्रों को सिंचाई की सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी। उन्होंने मतदाताओं को आश्वासन दिया कि यदि उन्हें दुबारा सेवा का मौका दिया गया तो वह विकास के अधूरे कार्यों को पूरा करेंगे।

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)