होम यूरोप में पहली बार एक दिन में दर्ज हुए Covid-19 के 2 लाख मामले: रिपोर्ट

समाचारदेश Alert Star Digital Team Oct 23, 2020 08:53 PM

यूरोप में पहली बार एक दिन में दर्ज हुए Covid-19 के 2 लाख मामले: रिपोर्ट

यूरोप में पहली बार एक दिन में दर्ज हुए Covid-19 के 2 लाख मामले: रिपोर्ट

यूरोप में पहली बार एक दिन में दर्ज हुए Covid-19 के 2 लाख मामले: रिपोर्ट

चीन के वुहान से उपजे कोरोना वायरस (Coronavirus) ने विश्व भर में उत्पात मचाया हुआ है। इस सब के बीच यूरोप (Europe) में यह गंभीर महामारी भयानक रूप इख्तियार करती जा रही है। ताजा अपडेट के अनुसार यूरोप में गुरुवार को पहली बार कोविड-19 के नए 2 लाख केस रिपोर्ट हुए। यूरोप में 12 अक्टूबर को 1 लाख कोविड -19 केस दर्ज हुए थे और प्रतिदिन दर्ज होने वाले मामले पिछले दस दिनों में दोगुने हो गए हैं। बतौर रिपोर्ट्स, यूरोप में अबतक कोविड-19 के 78 लाख केस और 2.47 लाख मौतें दर्ज हुई हैं।

फ्रांस में संक्रमण के 9 लाख 99 हजार 43 मामले हो गए हैं। 24 घंटे में 41,622 मामले मिले। इसके तुरंत बाद पीएम जीन कैस्टेक्स ने नाइट कर्फ्यू बढ़ा दिया। इससे देश की दो तिहाई यानी करीब 4.6 करोड़ आबादी प्रभावित होगी। देश की कुल आबादी 6.53 करोड़ से ज्यादा है। उधर, ग्रीस में गुरुवार को 882 नए केस मिले। यहां राजधानी एथेंस समेत ज्यादा रिस्क वाली जगहों पर रात में कर्फ्यू लगाया जाएगा। नाइट कर्फ्यू का समय 12.30 से 5 बजे सुबह तक होगा।

पीएम मितोत्स्की ने कहा कि कोरोना को रोकने के लिए कर्फ्यू लगाया गया है। यहां 28,216 केस मिल चुके हैं, जबकि 549 की मौत हो चुकी है। दुनिया में कोरोना संक्रमितों का आंकड़ा 4.18 करोड़ से ज्यादा हो गया है। वहीं, 3 करोड़ 10 लाख 82 हजार 645 मरीज रिकवर हो चुके हैं। अब तक 11.40 लाख से ज्यादा लोगों की मौत हो चुकी है।

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)