होम ओवैसी का योगी आदित्यनाथ को चैलेंज- दें सच्चे योगी होने का सबूत
ओवैसी का योगी आदित्यनाथ को चैलेंज- दें सच्चे योगी होने का सबूत
ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन (AIMIM) के प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी ने योगी आदित्यनाथ को चैलेंजदेकर कहा कि वह 24 घंटों में अपने सच्चे योगी होने का सबूत दें।ओवैसी ने कहा कि वे योगी आदित्यनाथ को चुनौती देते हैं कि 24 घंटे के अंदर अगर सच्चे योगी हैं तो वे एआईएमआईएम चीफ के बारे में इस बात को साबित करें कि वह पाकिस्तान का समर्थक हैं। ओवैसी ने आगे कहा- क्या वह ये नहीं जानते हैं कि मैं पाकिस्तान गया और वहां पर भारतीय लोकतंत्र के बारे में बात की?उन्होंने कहा कि योगी में ये हिम्मत नहीं है कि हाथरस में पीड़िता को परिवार के सामने अंतिम संस्कार कराते। उन्होंने कहा कि योगी को हिम्मत नहीं है कि वे हाथरस जाएं। ओवैसी ने आगे कहा कि चुनाव बिहार का हो रहा है और ये पाकिस्तान का नाम ले रहे हैं क्योंकि बौखलाहट का शिकार हो चुके हैं।
Leave A comment
महत्वपूर्ण सूचना -
भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।