होम पंजाब का कृषि कानून जनता को बेवकूफ बनाने वाला: अरविंद केजरीवाल

समाचारदेश Alert Star Digital Team Oct 21, 2020 08:31 PM

पंजाब का कृषि कानून जनता को बेवकूफ बनाने वाला: अरविंद केजरीवाल

पंजाब का कृषि कानून जनता को बेवकूफ बनाने वाला: अरविंद केजरीवाल

पंजाब का कृषि कानून जनता को बेवकूफ बनाने वाला: अरविंद केजरीवाल

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने बुधवार को केंद्र सरकार के कृषि कानूनों के विरोध में पंजाब सरकार के पारित प्रस्ताव पर निशाना साधते हुए इसे जनता को बेवकूफ बनाने वाला करार दिया ।

पंजाब सरकार ने केंद्र के तीन नए कृषि कानूनों को बेअसर करने के लिए मंगलवार को राज्य विधानसभा के विशेष सत्र में चार विधेयक सर्वसम्मति से पारित किए गए। इन्हें पारित करने के साथ पंजाब ऐसा करने वाला देश का पहला राज्य बन गया है।इन विधेयकों में गेहूं और धान की बिक्री अथवा खरीद न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) से कम करने पर कम से कम तीन वर्ष की कैद और जुर्माने का प्रावधान है।

पंजाब में विपक्षी दल आम आदमी पार्टी (आप) के राष्ट्रीय संयोजक श्री केजरीवाल ने राज्य सरकार के पारित प्रस्तावों पर कहा," राजा साहिब, आपने केंद्र के क़ानूनों को संशोधित किया।क्या राज्य केंद्र के क़ानूनों को बदल सकता है? नहीं, आपने नाटक किया। जनता को बेवक़ूफ़ बनाया। आपने जो कल क़ानून पास किए, क्या उसके बाद पंजाब के किसानों को एमएसपी मिलेगा? नहीं, किसानों को एमएसपी चाहिए, आपके फ़र्ज़ी और झूठे क़ानून नहीं।"

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)