होम भारत और श्रीलंका की नौसेनाएं सोमवार से तीन दिन का सैन्याभ्यास करेंगी

समाचारदेश Alert Star Digital Team Oct 18, 2020 08:58 PM

भारत और श्रीलंका की नौसेनाएं सोमवार से तीन दिन का सैन्याभ्यास करेंगी

भारत और श्रीलंका की नौसेनाएं सोमवार से तीन दिन का सैन्याभ्यास करेंगी

भारत और श्रीलंका की नौसेनाएं सोमवार से तीन दिन का सैन्याभ्यास करेंगी

भारत और श्रीलंका की नौसेनाएं सोमवार से त्रिंकोमाली के पास तीन दिन का सैन्याभ्यास करेंगी और क्षेत्र में अपने रणनीतिक हितों तथा अभियान संबंधी सामंजस्य का प्रदर्शन करेंगी। अधिकारियों ने बताया कि वार्षिक स्लाइनेक्स अभ्यास के आठवें संस्करण में दोनों नौसेनाओं के बीच उच्च स्तर की अंतर-सक्रियता को और अधिक दुरुस्त करने के उद्देश्य से अनेक जटिल अभ्यास किये जाएंगे।

अधिकारियों के मुताबिक, भारतीय नौसेना अभ्यास में पनडुब्बी रोधी युद्धक जलपोत आईएनएस कामोर्ता और आईएनएस किल्टन के साथ ही बड़ी संख्या में आधुनिक हल्के हेलीकॉप्टर, चेतक हेलीकॉप्टर और डोर्नियन समुद्री गश्त विमान तैनात करेगी।

श्रीलंका की नौसेना का प्रतिनिधित्व गश्ती जहाज सयूरा और प्रशिक्षण पोत गजबाहु करेंगे। पिछले साल यह अभ्यास सितंबर 2019 में हुआ था। भारतीय नौसेना के एक प्रवक्ता ने कहा, ''स्लाइनेक्स अभ्यास श्रृंखला भारत और श्रीलंका के बीच गहरी साझेदारी की मिसाल पेश करती है जिसने समुद्री क्षेत्र में परस्पर सहयोग को मजबूत किया है।''

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)