होम केंद्रीय मंत्री रविशंकर प्रसाद का हेलीकॉप्टर तार से टकराया, बाल बाल बचे
केंद्रीय मंत्री रविशंकर प्रसाद का हेलीकॉप्टर तार से टकराया, बाल बाल बचे
केंद्रीय मंत्री रविशंकर प्रसाद आज एक हादसे में बाल-बाल बचे है। दरअसल, चुनावी अभियान के दौरान पटना एयरपोर्ट पर उनका हेलीकॉप्टर एक तार से टकरा गया। इसके बाद हेलीकॉप्टर के चार ब्लेड टूट गए। इस दौरान रविशंकर प्रसाद के साथ उस हेलीकॉप्टर में बिहार सरकार में मंत्री मंगल पांडे और संजय झा भी मौजूद थे।फिलहाल खबर यही है कि इस घटना में किसी भी तरह का कोई भी नुकसान केंद्रीय मंत्री रविशंकर प्रसाद के साथ-साथ बिहार सरकार के मंत्रियों को नहीं हुआ है। घटना आज शाम की है जब चुनावी अभियान के बाद रविशंकर प्रसाद पटना वापस लौटे थे। आपको बता दें कि रविशंकर प्रसाद कानून मंत्री है। वह भाजपा से पटना साहिब के सांसद भी है।
Leave A comment
महत्वपूर्ण सूचना -
भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।