होम कोरोना वैक्सीन को लेकर पीएम मोदी बोले- ऐसी व्यवस्था बने कि देश में हर किसी के पास पहुंचे
कोरोना वैक्सीन को लेकर पीएम मोदी बोले- ऐसी व्यवस्था बने कि देश में हर किसी के पास पहुंचे
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कोरोना के हालातों की शनिवार को लेकर उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक की, उन्होंने टीके के वितरण-आपूर्ति की तैयारियों के बारे जाना। उन्होंने कोरोना वायरस का टीका तैयार हो जाने पर उसके तेजी से टीकाकरण सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। प्रधानमंत्री ने पंचायत से लेकर केंद्र सरकार और सभी नागरिक समूहों को शामिल करते हुए टीकाकरण की व्यवस्था चुनाव की तर्ज पर दुरुस्त रखने को कहा।
वहीं, अधिकारियों ने बताया कि पिछले तीन हफ्तों से लगातार नए मरीजों और मौतों की संख्या लगातार घट रही है। संक्रमण की दर में भी कमी आई है। प्रधानमंत्री ने लोगों से त्योहारी मौसम में भी सभी लोगों से सोशल डिस्टेंसिंग, साफ-सफाई और संयम का पालन करते रहने की अपील की।
एक वैक्सीन का ट्रायल अंतिम चरण में
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री हर्षवर्धन, प्रधानमंत्री के प्रधान सचिव , नीति आयोग के सदस्य (स्वास्थ्य) , प्रधान वैज्ञानिक सलाहकार, वरिष्ठ वैज्ञानिक, पीएमओ और अन्य विभागों के अधिकारी भी इस बैठक में उपस्थित थे। उन्हें बताया गया कि देश में तीन अग्रणी वैक्सीन कार्यक्रमों में दो दूसरे चरण में हैं और एक वैक्सीन के तीसरे चरण का ट्रायल चल रहा है।
पड़ोसी देशों के साथ मिलकर काम कर रहा भारत
भारतीय वैज्ञानिक और शोध संस्थान पड़ोसी देशों अफगानिस्तान, बांग्लादेश, भूटान, मालदीव, मॉरीशस, नेपाल और श्रीलंका के साथ मिलकर भी काम कर रहे हैं। प्रधानमंत्री ने वैज्ञानिक समुदाय को निर्देश दिया कि क्लीनिकल ट्रायल और शोध का यह कार्य सिर्फ पड़ोसी देशों तक सीमित नहीं रहना चाहिए, बल्कि इस सहयोग का विस्तार पूरी दुनिया में होना चाहिए।
Leave A comment
महत्वपूर्ण सूचना -
भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।