होम एशियन किड्स ने ओयूपी के ऑक्सफोर्ड एडवांटेज प्रोग्राम की शुरुआत की
एशियन किड्स ने ओयूपी के ऑक्सफोर्ड एडवांटेज प्रोग्राम की शुरुआत की
लखनऊ : आक्सफोर्ड यूनिवर्सिटी प्रेस के सहयोग से एशियन किड्स नन्हे मुन्ने बच्चों को शिक्षित करने के लिए ऑक्सफोर्ड एडवांटेज प्रोग्राम- लिटिल चैंप्स प्री प्राइमरी के लिए शुरू कर रहा है, जिनकी स्कूली शिक्षा कोविड -19 महामारी से प्रभावित रही है। इस महामारी के दौरान प्री प्राइमरी के बच्चों की पढ़ाई काफी प्रभावित हुई है क्योंकि घर पर रहते हुए बच्चे पढ़ाई शुरू नहीं कर पाएं। तो इस समस्या को हल करने के लिए इस कार्यक्रम को इस वर्तमान परिदृश्य में बच्चों को सर्वश्रेष्ठ देने के लिए डिज़ाइन किया गया है।
यह प्रिंट सामग्री के साथ संयुक्त रूप से समृद्ध इंटरैक्टिव शिक्षण संसाधनों के माध्यम से आधुनिक शिक्षा के हर तत्व प्रदान करता है। यह क्रॉस-डिसिप्लिनरी और थीम और एक्टिविटी बेस्ड लर्निंग मॉड्यूल पर आधारित है, यह समाधान बेहतर शिक्षण परिणामों को सक्षम करेगा।
ऑक्सफोर्ड यूनिवर्सिटी प्रेस की प्रोडक्ट मैनेजर मिस अनुराधा ने कहा कि यह एकीकृत शिक्षण समाधान माता-पिता को अपने बच्चे के प्रदर्शन और प्रगति पर पूरी तरह से अपडेट रहने में सक्षम करेगा। यह बच्चों को एक नया अनुभव देगा क्योंकि यह ऑगमेंटेड रिएलिटी के आधार पर लर्निंग प्रदान करता है और साथ ही इंटरैक्टिव ई-पुस्तकें भी है। ऑक्सफोर्ड एडवांटेज लिटिल चैम्प ओ.यू.पी. के गुणवत्ता मानकों के अनुसार डिज़ाइन किया गया है और छात्रों के साथ-साथ टीचर और माता-पिता के लिए भी ऐप प्रदान करता है। इसे आसानी से कहीं से भी कोई भी इस्तेमाल कर सकता है।
संस्थापक निदेशक शहाब हैदर ने कहा कि एशियन किड्स की स्थापना बच्चों के सम्पूर्ण विकास और उच्चकोटी की शिक्षा प्रदान करने के लिए की गई है। बच्चों के लिए एक इंटरैक्टिव लर्निंग और दिलचस्प बनाने के लिए के लिए लिटिल चैंप्स ऑक्सफोर्ड एडवांटेज प्रोग्राम को चुना गया है। इसे माता-पिता और छात्रों की आवश्यकताओं के अनुसार बनाया गया है। इससे बच्चे ऑनलाइन और ऑफलाइन एप्लिकेशन की आसान पहुंच के साथ पढ़ाई कर सकते हैं। यह परेशानी मुक्त समाधान बच्चे को पढ़ाई का एक चंचल और आनंदपूर्ण अनुभव देगा।
Leave A comment
महत्वपूर्ण सूचना -
भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।