होम अमित शाह बोले- BJP को मिलेंगी ज्यादा सीटें, तब भी नीतीश कुमार ही बनेंगे मुख्यमंत्री
अमित शाह बोले- BJP को मिलेंगी ज्यादा सीटें, तब भी नीतीश कुमार ही बनेंगे मुख्यमंत्री
बिहार विधानसभा चुनावों (Bihar Assembly Elections) में बीजेपी और जेडीयू (JDU) के बीच आई दरार की अटकलों पर गृह मंत्री अमित शाह (Home Minister Amit shah) ने पूर्ण विराम लगा दिया है. बिहार चुनाव पर प्रतिक्रिया देते हुए अमित शाह ने शनिवार को कहा, 'जो कोई भी भ्रांतियां फैलाने का प्रयास कर रहा है. मैं आज इस पर बड़ा फुल स्टॉप लगाना चाहता हूं. नीतीश कुमार ही बिहार के अगले मुख्यमंत्री होंगे.' शाह ने कहा कि देश के साथ-साथ बिहार में भी मोदी लहर है और इससे गठबंधन सहयोगियों को समान रूप से मदद मिलेगी. शाह ने कहा, नीतीश हमारे पुराने साथी हैं, गठबंधन तोड़ने का कोई कारण नहीं है.
न्यूज 18 नेटवर्क समूह (News18 Network) के एडिटर इन चीफ राहुल जोशी (Rahul Joshi) को दिए एक्सक्लूसिव इंटरव्यू (EXCLUSIVE Interview) में अमित शाह ने कहा, बिहार विधानसभा चुनावों में बीजेपी को चाहे ज्यादा सीटें मिलें, लेकिन नीतीश कुमार ही मुख्यमंत्री बनेंगे. शाह ने कहा कि उन्होंने विभिन्न पार्टी पदाधिकारियों से फीडबैक लिया, जो हाल ही में बिहार गए थे और उन्होंने जो सीखा है वो ये है कि कोविड-19 की अवधि के दौरान प्रधानमंत्री की योजना द्वारा प्रदत्त खाद्यान्न और पैसों के हस्तांतरण से बिहार के लोगों को काफी मदद मिली है, जिससे उनके मन में एक नई छवि बनी है.
Leave A comment
महत्वपूर्ण सूचना -
भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।