होम कानपुर: परिजनों ने अटकाए रोड़े तो प्रेमी युगल ने उठाया खौफनाक कदम

समाचारदेश Alert Star Digital Team Oct 10, 2020 08:44 PM

कानपुर: परिजनों ने अटकाए रोड़े तो प्रेमी युगल ने उठाया खौफनाक कदम

कानपुर: परिजनों ने अटकाए रोड़े तो प्रेमी युगल ने उठाया खौफनाक कदम

कानपुर: परिजनों ने अटकाए रोड़े तो प्रेमी युगल ने उठाया खौफनाक कदम

उत्तर प्रदेश के कानपुर में एक प्रेमी जोड़े ने पेड़ से फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली. जब लोगों ने दोनों के शवों को पेड़ से लटकता देखा तो सनसनी फैल गई. लोगों ने आनन-फानन में पुलिस को सूचना दी. सूचना मिलने के बाद घटनास्थल पर पहुंची पुलिस ने दोनों शवों को पोस्टमार्टम भेज दिया और जांच में जुट गई.

 

खफा थे रवि के परिजन
डीएम कंपाउंड के सर्वेंट क्वार्टर में रहने वाले रवि और शिखा आपस में बेपनाह मोहब्बत करते थे. समय बीतता गया और दोनों का प्यार भी बढ़ता गया. दोनों शादी करना चाहते थे लेकिन रवि के परिजन इस बात से खफा थे. उन्होंने दोनों को जुदा करते हुए रवि की शादी तय कर दी. जिसकी खबर मिलते ही शिखा परेशान रहने लगी.

 

पेड़ से लटककर दे दी जान
इसके बाद बस दोनों को इंतजार था एक मुलाकात का जो शुक्रवार की रात पूरी हो गई. लेकिन किसी को नहीं मालूम था कि ये मुलाकात सबके मुंह बन्द कर देगी क्योंकि रवि और शिखा ने कंपाउंड में लगे बरगद के पेड़ से झूलते हुए आत्महत्या कर ली. सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची कोतवाली थाने की पुलिस ने दोनों शवों को उतारकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है.

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)