होम रायबरेली: यूपी के मंत्री ने कांग्रेस को बताया भ्रष्टाचार की किताब

समाचारदेश Alert Star Digital Team Oct 10, 2020 08:42 PM

रायबरेली: यूपी के मंत्री ने कांग्रेस को बताया भ्रष्टाचार की किताब

रायबरेली: यूपी के मंत्री ने कांग्रेस को बताया भ्रष्टाचार की किताब

रायबरेली: यूपी के मंत्री ने कांग्रेस को बताया भ्रष्टाचार की किताब

 रायबरेली को कांग्रेस का अभेद्य किला माना जाता है और यहां कांग्रेस की ही तूती बोलती है. यही कारण है कि सोनिया गांधी रायबरेली से पांचवीं बार सांसद बनी लेकिन कांग्रेस के अभेद्य किले को भेदने का काम लगातार भाजपा द्वारा जारी है. शनिवार को प्रदेश के कैबिनेट मंत्री राजेंद्र सिंह "मोती सिंह" रायबरेली पहुंचे, जहां उनको प्रशिक्षण संस्थान के सेमिनार हाल का उद्घाटन करना था. यहां, कांग्रेस पर हमला बोलते हुए उन्होंने कहा कि कांग्रेस की भ्रष्टाचारी किताब को पढ़ना अपना समय नष्ट करना है. वहीं, दूसरी तरफ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की किताब को साफ-सुथरी व पारदर्शी बताया. मोदी जी के विकास किताब को कोई भी कभी भी पढ़ सकता है.

 

कांग्रेस पर जमकर साधा निशाना

 

प्रदेश के समग्र ग्राम्य विकास मंत्री राजेंद्र प्रताप सिंह "मोती सिंह "रायबरेली के ग्रामीण विकास संस्थान पहुंचे, जहां बने नवनिर्मित सेमिनार हाल का उद्घाटन किया. साथ ही उन्होंने उसमें ट्रेनिंग करने वाले छात्रों के उज्जवल भविष्य की कामना की. अपने संबोधन के दौरान मोती सिंह ने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि कांग्रेस की किताब भ्रष्टाचार से भरी है, उसकी किताब में चाहे रक्षा को लेकर हो या फिर किसी विभाग का मामला हो, सभी भ्रष्टाचार से संलिप्त है. इस किताब को पढ़ना मतलब अपना समय नष्ट करना होगा. वहीं, दूसरी तरफ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की किताब को विकास की किताब बताया और कहा कि मोदी जी की किताब साफ-सुथरी व पारदर्शी है, कोई भी उनकी किताब को पढ़ सकता है. अगर हमारे प्रधानमंत्री ना होते तो हिमालय की तरह हमारा मस्तक आज ऊंचा ना होता.


 

शहीद के घर न पहुंचने पर दी सफाई

 

इस तरह लगातार कैबिनेट मंत्री मोती सिंह ने कांग्रेस पर बिना नाम लिए कटाक्ष करते रहे. एक सवाल के जवाब में बीते दिन शहीद शैलेंद्र सिंह के यहां किसी मंत्री के ना पहुंचने पर मोती सिंह ने कहा कि कोविड-19 की वजह से कुछ समस्याएं जरूर चल रही हैं. लेकिन हमारे मुख्यमंत्री ने अधिकतम शहीद के परिवार के लिए जो भी हो सकता है किया और आने वाले समय में प्रदेश के मंत्री गण और सरकार उनके साथ खड़ी रहेगी. फिर भी इस बात को मैं माननीय मुख्यमंत्री जी तक अवश्य पहुंचाउगा.

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)