होम पाकिस्तान अपनी आदतों से नहीं आ रहा बाज,

समाचारदेश Alert Star Digital Team Oct 10, 2020 08:38 PM

पाकिस्तान अपनी आदतों से नहीं आ रहा बाज,

पाकिस्तान अपनी आदतों से नहीं आ रहा बाज,

पाकिस्तान अपनी आदतों से नहीं आ रहा बाज,

पाकिस्तानी सैनिकों ने जम्मू-कश्मीर के तीन सेक्टरों में नियंत्रण रेखा (एलओसी) अंतरराष्ट्रीय सीमा (आईबी) के पास असैन्य इलाकों में बिना उकसावे के गोलीबारी की मोर्टार के गोले दागे. अधिकारियों ने शनिवार को यह जानकारी दी. उन्होंने कहा कि भारतीय सैनिक उपयुक्त कार्रवाई कर रहे हैं फिलहाल किसी के हताहत होने की खबर नहीं है.

एक रक्षा प्रवक्ता ने शनिवार की सुबह कहा, ''पाकिस्तान ने पुंछ के मनकोट सेक्टर में नियंत्रण रेखा के पास असैन्य इलाकों को निशाना बनाकर देर रात डेढ़ बजे छोटे हथियारों से गोलीबारी मोर्टार के गोले दागकर बिना किसी उकसावे के संघर्षविराम समझौते का उल्लंघन किया. भारतीय सेना ने इसका मुंहतोड़ जवाब दिया.''

एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि भारी गोलाबारी के कारण सीमावर्ती इलाकों में रहने वाले लोग घबरा गए. अधिकारी ने कहा कि गोलाबारी तड़के करीब साढ़े चार बजे रुकी. रक्षा प्रवक्ता ने बाद में जानकारी दी कि पाकिस्तान की तरफ से शाम करीब छह बजे पुंछ जिले में नियंत्रण रेखा से लगे मेंढर सेक्टर में संघर्ष विराम का उल्लंघन किया गया.

भारतीय सेना ने इसका मुंहतोड़ जवाब दिया. उन्होंने कहा कि अंतिम समाचार मिलने तक दोनों पक्षों के बीच गोलाबारी जारी थी. पुलिस अधिकारी ने कहा कि पाकिस्तानी रेंजरों ने कठुआ जिले के हीरानगर सेक्टर में अंतरराष्ट्रीय सीमा से लगे अग्रिम इलाकों को भी निशाना बनाया करीब पांच घंटों तक लगातार गोलीबारी की.

उन्होंने कहा कि पाकिस्तान की तरफ से अंतरराष्ट्रीय सीमा पर शुक्रवार रात पौने बारह बजे के करीब गोलीबारी शुरू हुई शनिवार तड़के चार बजकर 40 मिनट तक जारी रही. उन्होंने बताया कि सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) ने संघर्ष विराम उल्लंघन का समुचित जवाब दिया.

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)