होम किसानों का हमदर्द बनने की होड़ः भाजपा- कांग्रेस समेत ये दल भी रेस में.

समाचारदेश Alert Star Digital Team Oct 10, 2020 08:30 PM

किसानों का हमदर्द बनने की होड़ः भाजपा- कांग्रेस समेत ये दल भी रेस में.

किसानों का हमदर्द बनने की होड़ः भाजपा- कांग्रेस समेत ये दल भी रेस में.

किसानों का हमदर्द बनने की होड़ः भाजपा- कांग्रेस समेत ये दल भी रेस में.

कृषि और किसानों से जुड़े तीन कानूनों के सामने आने के बाद संसद से लेकर सड़क तक समर्थन और विरोध के स्वर बुलंद हो रहे हैं। झारखंड में भी कृषि कानूनों को लेकर जमकर राजनीति हो रही है। प्रमुख विपक्षी पार्टी भाजपा इन कानूनों को कृषि और किसानों के लिए बेहतर बता रही है जबकि, कांग्रेस इसके अवगुणों को लेकर हमला बोल रही है। दोनों ही पार्टियां खुद को किसानों की हितैषी साबित करने में लगी है।

एक तरफ किसान सम्मेलन का आयोजन किया जा रहा है तो दूसरी ओर किसान संगोष्ठी बुलाई जा रही है। अब सवाल ये है कि, समर्थन और विरोध की इस राजनीति का कितना लाभ किसानों को मिलेगा। कांग्रेस के किसान सम्मेलन में पहुंचे कुछ ऐसे ही किसानों से उनकी राय जानने की कोशिश की गई।

झारखंड के किसानों की राय

बेहद तामझाम के साथ प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष रामेश्वर उरांव के आवास पर किसान सम्मेलन का आयोजन किया गया। अनगड़ा प्रखंड से पहुंचे कृषक विमल उऱांव ने बताया कि, नए कानूनों से किसानों की ज़मीन उनके हाथों से निकल जाएगी। लिहाज़ा, वे लोग इस क़ानून को लेकर डरे हुए हैं। कांग्रेस ने उन्हे बताया है कि, यह काला क़ानून कृषि को ख़त्म कर देगा। कांग्रेस के किसान सम्मेलन में पहुंचे एक दूसरे किसान गणेश भोगता ने बताया कि, नए कृषि कानूनों से किसानों को घाटा उठाना पड़ेगा। लिहाज़ा, वे लोग अपना विरोध दर्ज करने के लिए किसान सम्मेलन में पहुंचे हैं।

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)