होम कर्ज माफी पर सरकार बनाई फिर मुकर गए, ऐसी कलाकार है कांग्रेस: शिवराज

समाचारराजनीति Alert Star Digital Team Oct 10, 2020 08:26 PM

कर्ज माफी पर सरकार बनाई फिर मुकर गए, ऐसी कलाकार है कांग्रेस: शिवराज

कर्ज माफी पर सरकार बनाई फिर मुकर गए, ऐसी कलाकार है कांग्रेस: शिवराज

कर्ज माफी पर सरकार बनाई फिर मुकर गए, ऐसी कलाकार है कांग्रेस: शिवराज

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान अपने चुनावी अभियान मे पुर्व सीएम कमलनाथ पर जमकर बरस रहे है शुक्रवार को मालवा की सुवासरा, हाटपिपल्या और आगर विधानसभाओं के मंडल सम्मेलनों में शिवराज ने कहा कि कर्जमाफी के नाम पर कमलनाथ सरकार ने किसानों को धोखा दिया है चौहान ने कहा कि कांग्रेस के नेता राहुल गांधी ने मंदसौर में यह घोषणा की थी कि हमारी सरकार बनने पर सभी किसानों का दो लाख तक का कर्ज माफ होगा। लेकिन जब सरकार बनी, तो शर्तें लगा दीं। कहने लगे सिर्फ अल्पकालीन फसली ऋण ही माफ होगा। फिर कहने लगे 31 मार्च 2018 तक का कर्ज माफ करेंगे, चालू खातों का नहीं। फिर सरकार ने कर्जमाफी की रकम 6000 करोड़ में से आधा भार बैंकों, सहकारी संस्थाओं पर डाल दिया। बैंकों को पैसा दिया नहीं और कर्जमाफी के झूठे प्रमाण पत्र दे दिये। इससे लाखों किसान को नुकसान हुआ । चौहान ने कहा कि यह कमलनाथ सरकार की बाजीगरी है और इस तरह की कलाकारी सिर्फ कांग्रेस कर सकती है ।

चौहान ने कहा कि कांग्रेस सराकर के समय जब भी कोई विधायक, मंत्री अपने क्षेत्र के विकास की बात करते थे तो कमलनाथ के पास एक ही जवाब होता था कि पैसे नहीं हैं। वे पूरे समय पैसे की कमी का रोना रोते रहे लेकिन मामा कहता है विकास के लिए पैसे की कोई कमी नहीं है। जो पैसे की कमी का बहाना लेकर हाथ पर हाथ रखकर बैठ जाए, वो नेता कैसा? शिवराज ने कहा कि मैं विकास में कोई कसर नहीं छोड़ूंगा और जनता की जरूरत के लिए कभी पैसे की कमी को आड़े नहीं आने दूंगा।
कितनी गलतियां और पाप गिनाएं?

चौहान ने तंज भरे लह्जे मे कहा कि अब कमलनाथ पूछ रहे हैं कि मुझसे क्या गलती हुई, क्या पाप किया। मैं कहता हूं कि कितनी गलतियां गिनाएं कमलनाथ? हम बच्चों की फीस भरते थे, आपकी सरकार ने बंद कर दी। हम बहनों को लड्डू के 16000 देते थे, बंद कर दिए। कन्यादान योजना की राशि नहीं दी, गरीबों की मौत पर मिलने वाली राशि नहीं दी, तुमने तो गरीबों का कफन तक छीन लिया। बुजुर्गों का तीर्थदर्शन बंद करा दिया, बच्चों के लेपटॉप, स्मार्टफोन छीन लिए और पूछते हो कि क्या पाप किया?

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)