होम 6 नगर निगम में चुनाव कार्यक्रम घोषित, पहले चरण के लिए 29 अक्टूबर को होगा मतदान
6 नगर निगम में चुनाव कार्यक्रम घोषित, पहले चरण के लिए 29 अक्टूबर को होगा मतदान
राज्य निर्वाचन आयोग ने 6 नगर निगम में चुनाव कार्यक्रम घोषित कर दिए हैं. पहले चरण के लिए 29 अक्टूबर को मतदान होगा. दूसरे चरण के लिए 1 नवंबर को मतदान होगा. वहीं मतगणना 3 नवंबर को होगी. आपको बता दें जयपुर, कोटा और जोधपुर डबल नगर निगम चुनाव कार्यक्रम की शनिवार को राज्य निर्वाचन आयोग ने घोषणा कर दी.
29 अक्टूबर को होगा प्रथम चरण के लिए मतदान:
सदस्य के लिए 14 अक्टूबर को लोक सूचना जारी होगी. नामांकन की अंतिम तिथि 19 अक्टूबर सुबह 10:30 से अपराह्न 3:00 बजे तक होगी. इस बीच 16 अक्टूबर को सार्वजनिक अवकाश भी रहेगा. इसे छोड़ कर नामांकन की तिथि रहेगी. 20 अक्टूबर को सुबह 10:30 बजे से नामांकन पत्रों की जांच होगी. नाम वापस लेने की अंतिम तिथि 22 अक्टूबर अपराह्न 3:00 बजे तक रहेगी. चुनाव चिन्ह आवंटन की तिथि 23 अक्टूबर रहेगी. पहले चरण के लिए 29 अक्टूबर को मतदान होगा.
दूसरे चरण के लिए 1 नवंबर को होगा मतदान:
दूसरे चरण के लिए 1 नवंबर को मतदान होगा. 3 नवंबर को मतगणना होगी. महापौर के लिए लोक सूचना जारी करने की तिथि 4 नवंबर हैं. नामांकन भी सुबह 10:30 बजे से 3:00 बजे तक इसी दिन होंगे. नामांकन पेश करने की अंतिम तिथि 5 नवंबर सुबह 10:30बजे से अपराह्न 3 बजे तक रहेगी. 6 नवंबर को नामांकन पत्रों की जांच होगी.
Leave A comment
महत्वपूर्ण सूचना -
भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।