होम कोरोना के हालात के मुताबिक होगा करतारपुर कॉरिडोर को खोलने को लेकर फैसला

समाचारअर्थ व बाजार Alert Star Digital Team Oct 3, 2020 09:38 PM

कोरोना के हालात के मुताबिक होगा करतारपुर कॉरिडोर को खोलने को लेकर फैसला

कोरोना के हालात के मुताबिक होगा करतारपुर कॉरिडोर को खोलने को लेकर फैसला

कोरोना के हालात के मुताबिक होगा करतारपुर कॉरिडोर को खोलने को लेकर फैसला

भारत ने शनिवार को कहा कि वह करतारपुर कॉरिडोर को श्रद्धालुओं के लिए खोलने पर फैसला कोरोना के हालात और प्रतिबंधों में ढील के अनुसार करेगा। पाकिस्तान द्वारा अपनी तरफ कॉरिडोर को यात्रा के लिए खोलने के बाद भारत का यह बयान आया है। 4.7 किलोमीटर लंबा कॉरिडोर भारत के गुरदासपुर स्थित डेरा बाबा नानक साहिब और पाकिस्तान के करतारपुर स्थित गुरुद्वारा दरबार साहिब को जोड़ता है।

विदेश मंत्रालय ने कहा, सभी संबंधित पक्षों के संपर्क में

विदेश मंत्रालय ने एक बयान में कहा, 'हम गृह मंत्रालय और स्वास्थ्य व परिवार कल्याण मंत्रालय समेत सभी संबंधित पक्षों के संपर्क में हैं। करतारपुर कॉरिडोर को दोबारा खोलने पर निर्णय कोरोना की स्थिति और प्रतिबंधों में ढील के अनुसार किया जाएगा।' इससे पहले, पाकिस्तान के धार्मिक मामलों के मंत्रालय ने शुक्रवार को अधिसूचना जारी कर कहा था कि भारत और पाकिस्तान के बीच 2019 में हुए द्विपक्षीय समझौते के मुताबिक भारतीयों को प्रतिदिन सुबह से शाम तक करतारपुर गुरुद्वारा आने की अनुमति है।

पाकिस्‍तान ने कॉरिडोर के अपनी तरफ के हिस्से को यात्रा के लिए खोला

पाकिस्तान ने कहा कि उसके यहां कोरोना से हालात में सुधार है, जिसके बाद कॉरिडोर को खोलने का फैसला किया गया है।मंत्रालय ने अपने बयान में यह भी कहा है कि पिछले साल करतारपुर कॉरिडोर को खोलते समय और अक्टूबर, 2019 में द्विपक्षीय समझौते पर हस्ताक्षर के वक्त भी यह फैसला किया गया था कि दोनों ही पक्ष अपनी तरफ बुनियादी सुविधाओं का निर्माण कराएंगे। इसके मुताबिक पाकिस्तान को अपनी तरफ बुधी-रावी नाले पर अभी पुल का निर्माण कराना है। करतारपुर कॉरिडोर को पिछले साल खोला गया था। लेकिन इस साल कोरोना महामारी के मद्देनजर भारत ने मार्च में कॉरिडोर को बंद कर दिया था।

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)