होम कृषि कानूनों के खिलाफ राजद सांसद मनोज झा ने सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा खटखटाया

समाचारविदेश Alert Star Digital Team Oct 3, 2020 09:26 PM

कृषि कानूनों के खिलाफ राजद सांसद मनोज झा ने सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा खटखटाया

कृषि कानूनों के खिलाफ राजद सांसद मनोज झा ने सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा खटखटाया

कृषि कानूनों के खिलाफ राजद सांसद मनोज झा ने सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा खटखटाया

हाल ही में पारित तीन कृषि कानूनों के खिलाफ राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के राज्यसभा सांसद मनोज झा ने सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा खटखटाया है। कृषि कानूनों के खिलाफ ये दूसरी याचिका सुप्रीम कोर्ट में दाखिल की गई है। इसके पहले केरल के त्रिशुर से कांग्रेस सांसद टीएन प्रतापन ने याचिका दायर की थी।

 

याचिका में कहा गया है कि निजी कंपनियां किसान का शोषण करेंगी । किसान की शिकायत पर सुनवाई की सही व्यवस्था नहीं बनाई गई है। याचिका में कहा गया है कि व्यापारी जमाखोरी कर उत्पाद अधिक कीमत पर बेचेंगे। याचिका में कहा गया है कि कानून मौलिक अधिकारों का उल्लंघन करता है और इसे रद्द किया जाना चाहिए। याचिका में कहा गया है कि कानून की कुछ धारा संविधान के मूल ढांचे और किसानों के मौलिक अधिकारों के खिलाफ हैं।

याचिका में कहा गया है कि अगर कोई विवाद होता है तो उन्हें उपाय के लिए नौकरशाही के पीछे भागना होगा। ये कानून शिकायतों को दूर करने के लिए किसान केंद्रित अदालतों को स्थापित करने में विफल रहा है और इस कानून से व्यक्तिगत स्वतंत्रता और गरिमा का उल्लंघन किया गया है।

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)