होम हाथरस केस में योगी सरकार का बड़ा आदेश, की सीबीआई जांच की सिफारिश

समाचारदेश Alert Star Digital Team Oct 3, 2020 09:22 PM

हाथरस केस में योगी सरकार का बड़ा आदेश, की सीबीआई जांच की सिफारिश

हाथरस केस में योगी सरकार का बड़ा आदेश, की सीबीआई जांच की सिफारिश

हाथरस केस में योगी सरकार का बड़ा आदेश, की सीबीआई जांच की सिफारिश

हाथरस केस में चौतरफा हमलों से आलोचना झेल रही यूपी की योगी सरकार ने सीबीआई से जांच कराने का आदेश दे दिया है। सीएम मुख्यालय से ट्वीट कर गैंगरेप पीड़िता की मौत की जांच सीबीआई से कारने की सिफारिश की गई है। इस मामले में पुलिस की लापरवाही को देखते हुए शुक्रवार को एसपी, डीएसपी समेत 5 पुलिस कर्मियों को भी सस्पेंड कर दिया गया। बता दें कि सीएम योगी आदित्यनाथ ने ट्वीट कर कहा था कि बहनों और माता का सम्मान सर्वोपरि है और इस मामले में दोषियों को ऐसी सजा दी जाएगी जो एक भविष्य के लिए उदाहरण पेश करेगी।

वहीं भारी हंगामे और आरोप-प्रत्यारोप के बीच कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी और उनकी बहन प्रियंका गांधी ने शनिवार शाम पीड़ितों से मुलाकात कर दुख दर्द जाना। प्रियंका गांधी ने बीजेपी सरकार पर हमला करते हुए कहा कि पीड़ित परिवार की सुरक्षा की जिम्मेदारी शासन की है। हम अन्याय और दुख में परिवार के साथ खड़े हैं। न्याय के लिए पूरी कोशिश करेंगे।

- डीजीपी और गृह सचिव ने भी परिवार से की मुलाकात

आज यूपी के डीजीपी एच सी अवस्थी और अपर प्रमुख सचिव गृह अवनीश अवस्थी ने परिवार से मुलाकात की। मुलाकात के बाद प्रेस कॉनफ्रेंस में अवनीश अवस्थी ने कहा, ''मुख्यमंत्री ने कहा था कि हम परिवार से मुलाकात करें, बेहद दुखद घटना है। परिवार के प्रत्येक सदस्य उनके पिता, भाई, छोटा भाई, भाभी, बहन सभी से मुलाकात की और बात की। हमने आश्वस्त किया है कि जो भी दोषी होगा उसके खिलाफ कठोर कार्रवाई करेंगे। मुख्यमंत्री ने एसआईटी का गठन किया है, एसआईटी ने अपना काम शुरू कर दिया है।

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)