होम सरकार ने नहीं दिया आदेश, फिर भी यहां खोल दिए स्कूल, अब होगी कड़ी कार्रवाई
सरकार ने नहीं दिया आदेश, फिर भी यहां खोल दिए स्कूल, अब होगी कड़ी कार्रवाई
महाराष्ट्र के भिवंडी में कोविड-19 को लेकर प्रदेश सरकार के आदेशों का स्कूलों ने उल्लंघन किया है। नियमों का उल्लंघन करते हुए शहर के अलग-अलग स्कूलों और कॉलेजों में पढ़ाई शुरू कर दी गई। इन स्कूलों में न को कोराना वायरस के नियमों का पालन हो रहा है और न ही सोशल डिस्टेंसिंग का। अब महानगरपालिका (मनपा) ने इन स्कूल और कॉलेजों के खिलाफ सख्त रूख अपना लिया है।
मनपा ने इन शिक्षण संस्थाओं को चेतावनी दी है। मनपा ने कहा है कि निःशुल्क पुस्तक वितरण और स्कूल पोषण आहार के अलावा अगर विद्यालयों में छात्रों को बुलाया गया तो उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई होगी।
गौरतलब है कि कोरोना वायरस के संक्रमण के कारण मार्च में केंद्र सरकार ने देश में लॉकडाउन लगा दिया था इसके बाद से सभी स्कूल, कॉलेज बंद कर दिए गए थे। इसके कारण निजी विद्यालयों में ज्यादातर फीस बकाया रह गई थी।जून में नया सत्र शुरू होने के बाद बकाया फीस भी करीब-करीब जमा हो जाती है, लेकिन कोरोना संक्रमण के कारण स्कूलों को खोलने का निर्णय नहीं लिया गया है। स्कूल अगर ऐसे बंद रहे तो छात्रों द्वारा फीस जमा नहीं की जाएगी। अब फीस वसूलने के लिए शहर के कई स्कूलों ने नौंवी और दसवीं के छात्रों को पिछले दो हफ्ते से बुलाकर पढ़ाई शुरू कर दी है।
Leave A comment
महत्वपूर्ण सूचना -
भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।