होम अगर रिश्तों को रखना है मजबूत तो रखें इन बातों का ख्याल, नहीं आएगी रिश्ते में खटास
अगर रिश्तों को रखना है मजबूत तो रखें इन बातों का ख्याल, नहीं आएगी रिश्ते में खटास
अगर आप नही चाहते की आपके रिश्तों में भी दूरिया आएं तो आपको कुछ खास बातों का ख्याल रखना होगा। अक्सर छोटी-छोटी बातों की वजह से रिलेशनशिप में दरार आने लगती है, जिसकी वजह से दो प्यार करने वाले पास ने की जगह एक दूसरे से दूर होने लगते हैं और फिर एक समय ऐसा आता है कि हमें वो रिश्ता ही बोझ लगने लगता है। उस रिश्ते को छोड़ हम अपनी लाइफ में आगे बढ़ जाते हैं।
किसी भी रिश्ते में विश्वास होना सबसे जरुरी होता है। क्योंकि विश्वास ही हमारे प्यार की नीव को मजबूत करता है। अगर दोनों में से किसी का भी विश्वास कम होने लगे तो रिश्तों में खटास पैदा होने लगती है। इसलिए अपने पार्टनर पर बेवजह शक न करें। शक एक ऐसी चीज़ है जिसके चलते बना-बनाया घर उजड़ जाता है। इसलिए अगर कभी ऐसी स्थिति आए तो अपने पार्टनर के साथ इस विषय पर खुलकर बातचीत करे।
जब दो लोगों के बीच एक रिश्ता बनता हैं तो उनके बीच छोटी-मोटी चीजों को लेकर मतभेद और मनमुटाव होना लाजमी है, लेकिन ऐसी स्थितियों को जल्द ही बातचीत के जरिए हल कर लेना चाहिए। साथ ही अपने पार्टनर को थोड़ा पर्सनल स्पेस देना चाहिए। हर चीज के लिए टोका-टोकी न करें। हर वक्त फोन करना और मैसेज करके परेशान ना करे।
अपने पार्टनर के साथ भावनात्मक रिश्ता मजबूत करें। आपके बीच भावनात्मक रिश्ता जितना मजबूत होगा, रिश्तों में उतनी ही कम दरार आएगी। शारीरिक जुड़ाव के साथ ही प्यार के लिए मानसिक और भावनात्मक जुड़ाव भी जरूरी है।
Leave A comment
महत्वपूर्ण सूचना -
भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।