होम अस्पतालों में दवाई व ऑक्सीजन पर्याप्त रूप में रखें: योगी

समाचारखेल Alert Star Digital Team Oct 3, 2020 09:29 PM

अस्पतालों में दवाई व ऑक्सीजन पर्याप्त रूप में रखें: योगी

अस्पतालों में दवाई व ऑक्सीजन पर्याप्त रूप में रखें: योगी

अस्पतालों में दवाई व ऑक्सीजन पर्याप्त रूप में रखें: योगी

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शनिवार को अधिकारियों को निर्देश दिया कि कोरोना वायरस संक्रमण के मद्देनजर जनपद वाराणसी, प्रयागराज, गोरखपुर और मेरठ की विशेष निगरानी करते हुए इन जिलों की स्वास्थ्य व्यवस्थाओं को बेहतर किया जाए। उन्होंने कहा कि अपर मुख्य सचिव स्वास्थ्य तथा अपर मुख्य सचिव चिकित्सा शिक्षा, संक्रमण से स्वस्थ होने की अपेक्षाकृत कम दर वाले जिलों के जिलाधिकारी, मुख्य चिकित्सा अधिकारी तथा जिला चिकित्सालय/मेडिकल कॉलेज के प्रमुखों से नियमित संवाद बनाकर आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित की जाएं।

एक सरकारी बयान के मुताबिक मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ शनिवार को यहां एक उच्चस्तरीय बैठक में अनलॉक व्यवस्था की समीक्षा कर रहे थे। मुख्यमंत्री ने कोविड-19 के परीक्षण में वृद्धि करने के निर्देश देते हुए कहा कि जांच की संख्या बढ़ाने के लिए आवश्यक है कि रोगियों के संपर्क में आए लोगों की संख्या का भी तेजी से पता लगाया जाए।

उन्होंने कहा कि कोविड-19 के दृष्टिगत अर्द्धचिकित्सा कर्मियों का प्रशिक्षण कार्यक्रम सतत रूप से संचालित किया जाए। मुख्यमंत्री ने कोविड चिकित्सालयों की व्यवस्थाओं को चुस्त-दुरुस्त बनाए रखने के निर्देश देते हुए कहा कि कोविड अस्पतालों में दवाई व ऑक्सीजन की पर्याप्त व्यवस्था होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि चिकित्सालयों में साफ-सफाई पर विशेष ध्यान दिया जाए। बायो-मेडिकल कचरे का निस्तारण मानकों के अनुरूप किया जाए। चिकित्सकों द्वारा कोविड अस्पतालों में थोड़े समय के अन्तराल पर दौरे किये जाएं। योगी ने कहा कि एम्बुलेंस सेवाओं का पूरी तरह सक्रियता से संचालन सुनिश्चित हो।

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)