होम इन 7 तरीकों की किस से करे अपने प्यार का इजहार
इन 7 तरीकों की किस से करे अपने प्यार का इजहार
अगर आपको अपने पार्टनर के साथ नजदीकियां बढ़ानी है, तो उन्हें इस तरीके से करे किस। आज हम आपको बताएंगे 7 तरीके से की जाती है किस कौन सी किसिंग का मतलब होता है क्या? किस करना प्यार के इज़हार का ख़ूबसूरत तरीका है किस यानि चुंबन। लेकिन क्या आप जानते है, चुंबन की भी ज़बान होती है। आप किस अंग पर किस करते है, उससे आपकी फीलिंग का पता चलता है।
माथे पर किस

माथे पर किस आपकी घबराहट दूर करता है और आपके अंदर आत्मविश्वास जगाता है, इसलिए रिश्तों के आरंभ में आत्मीयता बढ़ाने के लिए लोग अपने साथी का माथा चूमते हैं।
गाल पर किस

गाल पर किस का मतलब शारीरिक संबंध की ओर बढ़ना नहीं, बल्कि प्रेम और वात्सल्य का इज़हार भी होता हैृ। इसीलिए गाल पर मर्यादित किस किसी के प्रति आपका स्नेह दर्शाता है।
गले पर किस

कोलरबोन यानी गले और छाती के जोड़ पर किस आत्मीयता का प्रतीक माना जाता है। इसका मतलब यह भी होता है कि रिश्ते को अगले चरण में ले जाने के लिए मन से पूरी तरह तैयार है।
कान पर किस

कान पर किस यानी रिश्ते के अगले चरण में पहुंच जाना है, जहां आप अपने साथी से हास-परिहास कर सकते हैं। इस तरह के किस में एक तरह से अक्सर शरारत का भी आभास होता है।
हाथ पर किस

हाथ पर किस जिसे आप प्रेम करते हैं, उसके हाथ पर होंठ रखकर किस लेते हैं। हाथ पर किस किसी की प्रशंसा में भी लिए जाते हैं। कभी-कभी अच्छी भावना व्यक्त करने के लिए हाथ चूम लेते हैं।
होंठ पर किस

होंठ पर किस बेहद संवेदनशील होता है। आमतौर पर आप जिसे प्रेम करते हैं उसके होंठों का किस लेते हैं, इसके अलावा किसी दोस्त के होंठ का किस लेने का मतलब आप उसके साथ डेट पर जाने के लिए तैयार हैं।
किस व टाइट आलिंगन

किस व टाइट आलिंगन जिसे दिलोजान से चाहते हैं उसका करते हैं। होंठों का गहरा मिलन और साथी का कसकर आलिंगन यह भी इंगित करता है कि आप मोहब्बत के चरम अवस्था पर जाने के लिए तन और मन से तैयार हैं।
Leave A comment
महत्वपूर्ण सूचना -
भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।