होम UP के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य हुए कोरोना संक्रमित, ट्वीट कर दी जानकारी
UP के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य हुए कोरोना संक्रमित, ट्वीट कर दी जानकारी
उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य कोरोना संक्रमित हो गए हैं. उन्होंने खुद ट्वीट कर के यह जानकारी साझा की. अपने ट्वीट में उन्होंने उन सभी लोगों से अपना टेस्ट करवाने का आग्रह किया जो पिछले कुछ दिनों में उनके संपर्क में आए हों.
बता दें कि कोरोना संक्रमण से एक केंद्रीय मंत्री सुरेश अंगड़ी समेत कई नेताओं की मौत हो चुकी है. इनमें पार्षद से लेकर विधायक, मुखिया और सांसद तक शामिल हैं. भारत दुनिया में कोरोना से दूसरा सबसे प्रभावित देश है. भारत में कोरोना से मौत का आंकड़ा एक लाख को छूने वाला है. देश में रोजाना 80 से 90 हजार नए मामले सामने आ रहे हैं. इस बीच यूपी के हाथरस में गैंग रेप के बाद प्रशासन के रूख पर बवाल भी छिड़ा हुआ है. इसी बीच अब यूपी के डिप्टी सीएम भी कोरोना संक्रमित हो गए हैं.बता दें कि इससे पहले पड़ोसी राज्य दिल्ली के उप मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया भी कोरोना संक्रमित हो गए थे. उन्हें कोरोना और डेंगू एक साथ हो गया था. हालांकि अब वो स्वस्थ हो चुके हैं और अस्पताल से छु्टटी मिल गई है. केशव प्रसाद सूबे में बीजेपी के कद्दावर नेता माने जाते हैं. ओबीसी राजनीति का अहम चेहरा होने के नाते उन्हें डिप्टी सीएम का पद थमाया गया था.
Leave A comment
महत्वपूर्ण सूचना -
भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।