होम स्कूलों पर बड़ा फैसला: हुआ ये ऐलान, छात्रों के लिए है जानना जरूरी
स्कूलों पर बड़ा फैसला: हुआ ये ऐलान, छात्रों के लिए है जानना जरूरी
केंद्र सरकार के अनलॉक पांच के लिए गाइडलाइंस जारी कर दी है। सरकार की तरफ से देश में सीमित संख्या के साथ सिनेमा हॉल खोलने के निर्देश दे दिए हैं। लेकिन इसके बावजूद दिल्ली में फिलहाल सिनेमा हाॅल बंद रहेंगे।
दिल्ली के उपराज्यपाल अनिल बैजल ने अभी दिल्ली में सिनेमा हॉल और स्कूल को खोलने की इजाजत नहीं प्रदान की है। दिल्ली आपदा प्रबंधन की हाल ही में बैठक हुई थी जिसमें यह निर्णय लिया गया कि दिल्ली में सभी पाबंदियां 31 अक्टूबर तक ऐसे ही जारी रहेंगी। इसकी वजह से यहां स्कूल और सिनेमा हॉल अभी नहीं खुलेंगे।वहीं इस बैठक में यह भी फैसला लिया गया कि एक जोन में प्रतिदिन दो साप्ताहिक बाजार लगाने की इजाजत दी गई है। गौरतलब है कि अनलॉक- 5 में दिल्लीवासियों को कई और आर्थिक अन्य गतिविधियों में छूट दी जाएंगी, लेकिन उन्हें निराश होना पड़ा है।देश में अनलॉक-5 के लिए गृह मंत्रालय की तरफ से गाइडलाइनंस जारी कर दी गई हैं। केंद्र सरकार की नई गाइडलाइन में बताया गया है कि अंतरराष्ट्रीय उड़ानों और कंटेनमेंट जोन को छोड़कर पूरे देश में सारी गतिविधियां अगले पंद्रह दिनों में शुरू हो जाएंगी। इस गाइडलाइंस के मुताबिक देश में 15 अक्टूबर से सिनेमा हॉल खुल सकेंगे। केंद्र सरकार ने कोरोना की वजह पूरे देश में लॉकडाउन लगा दिया था जिसे अब धीरे-धीरे खोला जा रहा है।
अब अनलॉक की प्रकिया को सरकार ने जून महीने से शुरू किया है तब से अब तक (अनलॉक-5) काफी आर्थिक गतिविधियों को मंजूरी मिली है। इस बाद अब सरकार ने व्यापार मेला, स्वीमिंग पूल और इंटरटेनमेंट पार्क को कुछ शर्तो के साथ खोलने की इजाजत दी है।
गृह मंत्रालय ने जारी गाइडलाइंस में स्कूल, कॉलेज और कोचिंग संस्थानों को भी खोलने की इजाजत तो दी है, लेकिन इस पर फैसला राज्य सरकारों पर छोड़ दिया गया है। तो दिल्ली आपदा प्रबंधन प्राधिकरण ने फिलहाल अभी दिल्ली में इन्हें खोलने पर सहमति नहीं है।
Leave A comment
महत्वपूर्ण सूचना -
भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।