होम हाथरस मामला: अहंकारी सरकार की लाठियाँ हमें रोक नहीं सकतीं - प्रियंका गांधी

Alert Star Digital Team Oct 1, 2020 09:28 PM

हाथरस मामला: अहंकारी सरकार की लाठियाँ हमें रोक नहीं सकतीं - प्रियंका गांधी

हाथरस मामला: अहंकारी सरकार की लाठियाँ हमें रोक नहीं सकतीं - प्रियंका गांधी

हाथरस मामला: अहंकारी सरकार की लाठियाँ हमें रोक नहीं सकतीं - प्रियंका गांधी

उत्तर प्रदेश के हाथरस में दलित लड़की से कथित गैंगरेप और मौत के बाद उसके परिवार से मिलने हाथरस जा रहे कांग्रेस नेता राहुल गांधी और प्रियंका गांधी को रास्ते में हिरासत में ले लिया गया है.

गुरुवार को कांग्रेस नेता राहुल गांधी और प्रियंका गांधी पीड़िता के परिवार से मिलने के लिए हाथरस रवाना हुए थे लेकिन ग्रेटर नोएडा एक्सप्रेस वे पर पुलिस बल ने उनकी गाड़ी को रोक दिया. इसके बाद राहुल गांधी गाड़ी से उतर कर पैदल ही आगे बढ़ने लगे.

पुलिस ने उन्हें पैदल भी आगे नहीं जाने दिया और उनके साथ धक्का-मुक्की भी की गई. इस धक्का-मुक्की में राहुल गांधी ज़मीन पर गिर गए थे.

कांग्रेस के कार्यकर्ताओं का आरोप है कि उन पर यूपी पुलिस ने लाठी चार्ज भी किया है.

कांग्रेस का आरोप है कि दिल्ली महिला कांग्रेस की प्रमुख अमृता धवन के साथ पुलिस की धक्का-मुक्की के दौरान उनके कपड़े भी फाड़ दिए गए.

राहुल गांधी ने पुलिस से कहा, ''मैं अकेला जाना चाहता हूं, शांति से जाना चाहता हूं. 144 कहता है भीड़ नहीं जुट सकती, सभा नहीं हो सकती, मैं ये तो कर ही नहीं रहा हूं, मैं अकेले जाना चाहता हूं. मुझे किस धारा के तहत गिरफ़्तार किया जा रहा है. 188 के तहत मुझे कैसे गिरफ़्तार किया जा रहा है, क्यों मैं अकेला नहीं जा सकता? मैंने कौन से ऑर्डर नहीं माने.''

प्रियंका गांधी ने ट्वीट कर कहा कि बर्बर ढंग से लाठी चार्ज किया गया जिसमें कांग्रेस के कई कार्यकर्ता घायल हैं. उन्होंने कुछ तस्वीरें भी शेयर की हैं.

प्रियंका ने कहा कि कांग्रेस पार्टी का संघर्ष जारी रहेगा.

कांग्रेस यूपी से एक के बाद एक सामने आती रेप की घटनाओं पर योगी आदित्यनाथ की सरकार पर हमलावर होती दिख रही है.

उत्तर प्रदेश के कैबिनेट मंत्री सिद्धार्थ नाथ सिंह ने कहा कि राहुल और प्रियंका यूपी आकर अपनी राजनीतिक रोटियाँ सेंकना चाहते हैं.

उन्होंने कहा, ''राजस्थान के अंदर जाने का शौक़ उनको (कांग्रेस नेता) नहीं पड़ा है. आप वहां जाइए जहां आपकी सरकार है. क्या हो रहा है वहां पर इसका जवाब देंगे. प्रियंका गांधी, सोनिया गांधी या शांत बैठे रहेंगे.''

उधर यूपी की पूर्व मुख्यमंत्री और बसपा प्रमुख मायावती ने योगी आदित्यराज को मुख्यमंत्री से हटाने या फिर राष्ट्रपति शासन लागू करने की अपील की है.

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)