होम देवी सीता को गुजरना पड़ा था अग्नि परीक्षा से, हाथरस की युवती के शव को किया गया आग के हवालेः ममता
देवी सीता को गुजरना पड़ा था अग्नि परीक्षा से, हाथरस की युवती के शव को किया गया आग के हवालेः ममता
कोलकाता. उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) में भाजपा सरकार (BJP Government) पर निशाना साधते हुए पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी (West Bengal's CM Mamata Banerjee) ने गुरुवार को कहा कि एक बार देवी सीता को अग्नि परीक्षा से गुजरना पड़ा था और हाल ही में हाथरस (Hathras) में सामूहिक बलात्कार (Gang Rape) और बर्बरता की शिकार युवती को भी रात के अंधेरे में चिता की अग्नि के हवाले कर दिया गया.
जलपाईगुड़ी (Jalpaigudi) जिले में एक सरकारी कार्यक्रम को संबोधित करते हुए बनर्जी ने मामला संभालने को लेकर उत्तर पुलिस की भूमिका पर सवाल उठाए. मुख्यमंत्री ने कहा, "एक बार देवी सीता को अग्नि परीक्षा से गुजरना पड़ा था. अब उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) में युवती का बलात्कार किया गया और उसके शव को अग्नि के हवाले कर दिया गया."
72 घंटे के अंदर होनी चाहिए कार्रवाईबनर्जी ने कहा, "अगर कोई अपराध होता है तो कार्रवाई 72 घंटे के अंदर-अंदर होनी चाहिए जैसा हमने किया. यह किस तरह का प्रशासन है जहां रात के अंधेरे में युवती के शव का अंतिम संस्कार कर दिया गया और (आरोपियों के खिलाफ) कोई कार्यवाही शुरू नहीं की गई." बनर्जी ने आरोप लगाया कि युवती की मां को धमकाया गया कि उन्हें भी उनकी बेटी के साथ चिता पर लेटा दिया जाएगा.
ममता बनर्जी ने कहा- मेरे पास नहीं हैं शब्द
इससे पहले दिन में मुख्यमंत्री ने ट्वीट किया था, ''मेरे पास हाथरस में एक दलित युवती के साथ हुई बर्बरतापूर्ण एवं शर्मनाक घटना की निंदा करने के लिए शब्द नहीं हैं. मैं उसके परिवार के प्रति गहरी संवेदना प्रकट करती हूं." उन्होंने कहा था, " परिवार की मौजूदगी या सहमति के बिना जबरन अंतिम संस्कार किया जाना और भी शर्मनाक है और इसने उन लोगों की कलई खोल दी है, जो मत हासिल करने के लिए नारे लगाते हैं और झूठे वादे करते हैं.''
Leave A comment
महत्वपूर्ण सूचना -
भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।