होम करोड़ों की ठगी करने वाले अंतर्जनपदीय गिरोह के 9 सदस्य गिरफ्तार
करोड़ों की ठगी करने वाले अंतर्जनपदीय गिरोह के 9 सदस्य गिरफ्तार
बहराइच में फाइल बनाने के नाम पर लेते थे चार से पांच हजार रुपए एसपी ने पुलिस टीम को दी शाबाशी बहराइच। जिले में करोड़ों की ठगी करने वाले अंतर्जनपदीय गिरोह के 9 सदस्यों को गिरफ्तार करने में पुलिस ने भारी सफलता अर्जित की है यह कार्रवाई थाना दरगाह की पुलिस की ओर से की गई गुरुवार को पुलिस अधीक्षक डॉ विपिन कुमार मिश्र ने यह जानकारी देते हुए पुलिस टीम को शाबाशी दी।
पुलिस अधीक्षक मिश्र ने बताया कि थाना दरगाह क्षेत्र अंतर्गत एक फर्जी कंपनी बनाकर कुछ लोग बेरोजगारों के साथ ठगी का काम करते थे इस बात की जानकारी होने पर थाना दरगाह की पुलिस व एसओजी की टीम को लगाया गया टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद एजाज शादाब शकील समेत 9 लोगों को गिरफ्तार किया इनके कब्जे से ₹10000 से अधिक की धनराशि लैपटॉप व एक दर्जन मोबाइल बरामद किए गए हैं पकड़े गए सभी आरोपी मेरठ जनपद के निवासी बताए जाते हैं।
गिरफ्तार लोगों से हुई पूछताछ के बाद पता चला कि इन्होंने थाना राम गांव वह मासी क्षेत्र में भी कंपनी खोलकर बेरोजगारों के साथ ठगी करने का काम किया था सभी आरोपियों से पूछताछ के बाद उन्हें कोर्ट में पेश किया गया जहां से उन्हें जेल रवाना कर दिया गया। आरोपियों की ओर से दी गई जानकारी के आधार पर पुलिस अग्रिम कार्रवाई कर रही है शीघ्र ही स्थानीय स्तर पर भी एक ठग गिरोह का खुलासा होने का अनुमान लगाया जा रहा है।
Leave A comment
महत्वपूर्ण सूचना -
भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।