होम एलएसी के टकराव वाले क्षेत्र से सैनिकों को हटाने के प्रयास जारी : विदेश मंत्रालय

समाचारविदेश Alert Star Digital Team Oct 1, 2020 09:31 PM

एलएसी के टकराव वाले क्षेत्र से सैनिकों को हटाने के प्रयास जारी : विदेश मंत्रालय

एलएसी के टकराव वाले क्षेत्र से सैनिकों को हटाने के प्रयास जारी : विदेश मंत्रालय

एलएसी के टकराव वाले क्षेत्र से सैनिकों को हटाने के प्रयास जारी : विदेश मंत्रालय

भारत और चीन ने पूर्वी लद्दाख में वास्तविक नियंत्रण रेखा पर अग्रिम मोर्चे से सैन्य टुकड़ी हटाने और सामान्य स्थिति कायम करने के लिए सैन्य अधिकारियों की बैठक शीघ्र आयोजित करने का फैसला किया है।

विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता अनुराग श्रीवास्तव ने गुरुवार को सप्ताहिक प्रेस वार्ता में कहा कि दोनों देशों के विचार विमर्श और समन्वय तंत्र की बुधवार को बैठक हुई थी जिसमें वास्तविक नियंत्रण रेखा की स्थिति की समीक्षा की गई थी। विचार विमर्श तंत्र की यह 19वीं बैठक थी। इसमें गत 20 अगस्त को आयोजित पिछली बैठक के बाद के घटनाक्रम की समीक्षा की गई।

प्रवक्ता के अनुसार दोनों देशों का मानना था कि उनके रक्षा मंत्रियों और विदेश मंत्रियों के बीच मास्को में हुई बातचीत तथा सहमति को ईमानदारी से लागू किया जाए तथा टकराव वाले संभावित क्षेत्रों से सैनिकों को हटाया जाए। विचार विमर्श तंत्र की बैठक में गत 21 सितम्बर को दोनों देशों के सैन्य अधिकारियों के बीच हुई बातचीत के बारे में भी चर्चा हुई। इस बैठक के बाद एक संयुक्त वक्तव्य जारी किया गया था जिसमें दोनों पक्षों ने जमीनी स्तर पर स्थायित्व कायम रखने के साथ ही टकराव वाले इलाकों से सैनिकों को हटाने के लिए प्रयास जारी रखने का निश्चय किया था। प्रवक्ता ने कहा कि बैठक में दोनों देशों ने सीमा पर आपसी गलतफहमी से बचने तथा स्थायित्व कायम रखने पर जोर दिया गया।

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)