होम BJP नेता विनय कटियार ने कहा, कांग्रेस ने हमारी सरकारें गिराने के लिए रची थी बाबरी विध्वंस की साजिश

समाचारखेल Alert Star Digital Team Oct 1, 2020 09:35 PM

BJP नेता विनय कटियार ने कहा, कांग्रेस ने हमारी सरकारें गिराने के लिए रची थी बाबरी विध्वंस की साजिश

BJP नेता विनय कटियार ने कहा, कांग्रेस ने हमारी सरकारें गिराने के लिए रची थी बाबरी विध्वंस की साजिश

BJP नेता विनय कटियार ने कहा, कांग्रेस ने हमारी सरकारें गिराने के लिए रची थी बाबरी विध्वंस की साजिश

भारतीय जनता पार्टी के नेता विनय कटियार ने गुरुवार को कहा कि राज्यों में हमारे सरकारों को गिराने के लिए कांग्रेस ने विध्वंस के जरिए षड्यंत्र रचा था। साथ ही उन्होंने कहा कि सुप्रीम कोर्ट द्वारा अयोध्या में राम मंदिर निर्माण का मार्ग प्रशस्त किए जाने के बाद अब काशी और मथुरा मामलों में हिंदुओं के पक्ष में समाधान निकाला जाना चाहिए। हालांकि, उन्होंने स्पष्ट किया कि इन विवादास्पद मुद्दों पर अंतिम फैसला साधु-संत ही लेंगे। कटियार भाजपा के वयोवृद्ध नेता लालकृष्ण आडवाणी और मुरली मनोहर जोशी सहित उन 32 लोगों में शामिल हैं जिन्हें बुधवार को लखनऊ स्थित केंद्रीय जांच ब्यूरो CBI) की एक विशेष अदालत ने बाबरी विध्वंस मामले में बरी कर दिया था।

कई हिंदू संगठन उठा रहे काशी और मथुरा की मांग

कई हिंदू धार्मिक संगठन लंबे समय से काशी में विश्वनाथ मंदिर और मथुरा में कृष्ण जन्मभूमि मंदिर का मुद्दा उठा रहे हैं। विश्वथ मंदिर से ज्ञानवापी मस्जिद और कृष्ण जन्मभूमि से शाही ईदगाह मस्जिद की दीवारें लगी हुई हैं। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के वरिष्ठ पदाधिकारियों ने हालांकि पिछले साल अयोध्या मामले पर फैसला आने के बाद स्पष्ट किया था कि उसके एजेंडे में फिलहाल मथुरा और काशी नहीं हैं। मथुरा को भगवान कृष्ण की जन्म स्थली माना जाता है जबकि काशी विश्वनाथ मंदिर में भगवान शिव की पूजा होती है।

'अदालत के फैसले से कंधे का बोझ हल्का हो गया'
कटियार ने कहा कि बुधवार को सीबीआई की विशेष अदालत के फैसले से उनके कंधे का बोझ हल्का हो गया क्योंकि लोग अक्सर कहा करते थे कि वह स्वयं और अन्य भाजपा नेता 6 दिसंबर 1992 को बाबरी मस्जिद ध्वस्त करने के पीछे थे। यद्यपि उन्होंने कहा कि यदि 'ढांचा' नहीं गिराया जाता तो मंदिर कैसे बनता। उन्होंने कहा, 'यदि ढांचे को नहीं गिराया जाता तो मंदिर कैसे बनता। हालांकि, इसे उस दिन 6 दिसंबर) नहीं गिराया जाना चाहिए था। कैसे गिराया गया वह एक अलग विषय है, लेकिन यदि ढांचा वहां रहता तो मंदिर नहीं बन पाता।'

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)