यूपी पुलिस की धक्का-मुक्की में राहुल गांधी जमीन पर गिरे, हुए गिरफ्तार
यूपी पुलिस की धक्का-मुक्की में राहुल गांधी जमीन पर गिरे, हुए गिरफ्तार
(संजीव कुमार सक्सेना) उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) के हाथरस (Hathras) में सामूहिक दुष्कर्म पीड़िता को इंसाफ दिलाने के लिए देशभर में गुस्सा देखने को मिल रहा है। पीड़िता की मौत के बाद उसका जबरन अंतिम संस्कार कर दिया गया। जिसको लेकर अब कई तरह के सवाल खड़े हो रहे हैं। इस मामले पर यूपी की योगी आदित्यनाथ सरकार विपक्ष के निशाने पर है। इसी बीच दुष्कर्म पीड़िता के परिवार से मिलने गुरुवार को हाथरस जा रहे कांग्रेस नेता राहुल गांधी को पुलिस ने यमुना एक्सप्रेस-वे पर गिरफ्तार कर लिया है। इस दौरान यहां पुलिस ने राहुल गांधी को जमीन पर धकेल दिया। राहुल गांधी को धारा 188 के तहत गिरफ्तार किया गया है। इस दौरान राहुल ने पुलिस से यह सवाल भी पूछा कि आखिर उन्हें क्यों गिरफ्तार किया जा रहा है। वो तो अकेले जाना चाहते हैं ऐसे में धारा 144 का भी उल्लंघन नहीं होगा। जानकारी के मुताबिक, राहुल-प्रियंका का काफिला ग्रेटर नोएडा के करीब पहुंचा, तो पुलिस ने उन्हें रोक लिया। जिसके बाद राहुल और प्रियंका पैदल ही हजारों कार्यकर्ताओं के साथ हाथरस के लिए रवाना हो गए। पुलिस ने यहां दोनों नेताओं को हिरासत में ले लिया है, इस दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं की यूपी पुलिस के साथ झड़प हुई। बता दें, प्रशासन ने कोरोना संक्रमण का हवाला देते हुए हाथरस को सील किया हुआ है। साथ ही इलाके में धारा 144 भी लगाया गया है।
Tags :
Alert Star Digital Team
एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।
भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।
Leave A comment
महत्वपूर्ण सूचना -