होम DRDO ने ब्रह्मोस सुपरसोनिक क्रूज मिसाइल का सफल परीक्षण किया, गृह मंत्री ने दी बधाई
DRDO ने ब्रह्मोस सुपरसोनिक क्रूज मिसाइल का सफल परीक्षण किया, गृह मंत्री ने दी बधाई
भारत ने ओडिशा स्थित एक प्रेक्षेपण स्थल से ब्रह्मोस सुपरसोनिक क्रूज मिसाइल (Supersonic Cruise Missile) का बुधवार को सफल प्रायोगिक परीक्षण किया. इस मिसाइल की मारक क्षमता 400 किलोमीटर से ज्यादा है. रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन (DRDO) ने बताया कि चांदीपुर स्थित एकीकृत परीक्षण केंद्र से अत्याधुनिक मिसाइल का प्रक्षेपण किया गया जो सफल रहा.
पीएम मोदी ने दी बधाई
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इस मामले में ट्वीट कर वैज्ञानिकों को बधाई दी. उन्होंने कहा कि "ब्रह्मोस सुपरसोनिक क्रूज मिसाइल ने सफल संचालन प्रक्षेपण के साथ एक और मील का पत्थर हासिल किया है, जो उन्नत परिचालन क्षमताओं और अतिरिक्त स्वदेशी प्रौद्योगिकियों को प्रदर्शित करता है. सभी वैज्ञानिकों और इंजीनियरों को बधाई."
गृहमंत्री अमित शाह ने दी बधाई
गृह मंत्री अमित शाह ने भी DRDO को इस उपलब्धि पर बधाई दी है. उन्होंने ट्वीट किया कि स्वदेशी रूप से विकसित ब्रह्मोस सुपरसोनिक क्रूज मिसाइल के सफल परीक्षण पर भारत को DRDO पर गर्व है.
Leave A comment
महत्वपूर्ण सूचना -
भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।