होम इस राज्य में कुछ छूट के साथ 31 अक्टूबर तक बढ़ा लॉकडाउन
इस राज्य में कुछ छूट के साथ 31 अक्टूबर तक बढ़ा लॉकडाउन
तमिलनाडु ने प्रदेश में लॉकडाउन 31 अक्टूबर तक बढ़ा दिया है। हालांकि लॉकडाउन में इस बार कुछ छूट भी दी गई हैं।
राज्य में मंगलवार को कोरोना वायरस संक्रमण के 5,546 नए मामले सामने आए और महामारी से 70 और लोगों की जान चली गई। इसके साथ ही राज्य में संक्रमण के कुल मामलों की संख्या बढ़कर छह लाख के और करीब पहुंच गई।
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, मुख्यमंत्री के पलानीस्वामी ने कहा कि संक्रमण को फैलने से रोकने के लिए उठाए गए कदमों के मद्देनजर राज्य में कोविड-19 के मरीजों के ठीक होने की दर 90.50 प्रतिशत से अधिक है और इस महामारी से होने वाली मौत की दर 1.60 प्रतिशत है।
Leave A comment
महत्वपूर्ण सूचना -
भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।