होम सबसे खराब प्रदशर्न करने वाली इकोनॉमी में भारत
सबसे खराब प्रदशर्न करने वाली इकोनॉमी में भारत
नोबेल पुरस्कार से सम्मानित अर्थशास्त्री अभिजीत बनर्जी (Abhijit Banerjee) ने मंगलवार को कहा कि भारत की अर्थव्यवस्था दुनिया की सबसे खराब प्रदर्शन करने वाली अर्थव्यवस्थाओं (Worst performing Economies) में से एक है. उन्होंने कहा कि समस्याओं से निपटने को लेकर सरकार का आर्थिक प्रोत्साहन (Economic Stimulus) पर्याप्त नहीं था. हालांकि बनर्जी ने कहा कि देश की आर्थिक वृद्धि दर (Economic Growth Rates) में जुलाई-सितंबर तिमाही में सुधार देखने को मिलेगा. अर्थशास्त्री ने ऑनलाइन कार्यक्रम में कहा कि देश की आर्थिक वृद्धि दर कोविड-19 महामारी संकट से पहले से धीमी पड़ रही थी.
उन्होंने कहा, ''भारतीय अर्थव्यवस्था दुनिया की सबसे खराब प्रदर्शन करने वाली अर्थव्यवस्थाओं में से एक है. देश की अर्थव्यवस्था में चालू तिमाही (जुलाई-सितंबर) में पुनरूद्धार देखने को मिलेगा.'' बनर्जी ने कहा कि 2021 में आर्थिक वृद्धि दर इस साल के मुकाबले बेहतर होगी.
वैश्विक स्तर पर प्रतिस्पर्धी होने की जरूरत फिलहाल मैसाचुसेट्स इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी (FIT) के प्रोफेसर बनर्जी ने कहा कि उन्हें नहीं लगता कि भारत का आर्थिक प्रोत्साहन पैकेज पर्याप्त था. बनर्जी ने कहा कि भारत को वैश्विक स्तर पर और प्रतिस्पर्धी होने की जरूरत है.
Leave A comment
महत्वपूर्ण सूचना -
भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।