होम मरीजों के स्वस्थ होने के मामले में भारत शीर्ष पर

समाचारअर्थ व बाजार Alert Star Digital Team Sep 29, 2020 10:15 PM

मरीजों के स्वस्थ होने के मामले में भारत शीर्ष पर

मरीजों के स्वस्थ होने के मामले में भारत शीर्ष पर

मरीजों के स्वस्थ होने के मामले में भारत शीर्ष पर

कोरोना के खिलाफ लड़ाई में भारत लगातार अपनी स्थिति बेहतर कर रहा है। लगातार नए मामलों से अधिक संख्या में कोरोना के मरीज ठीक हो रहे हैं। सबसे अधिक ठीक हुए कोरोना के मरीजों के मामले में भारत दुनिया में शीर्ष पर पहुंच गया है। सबसे सकारात्मक बात यह है कि कोरोना का पता लगाने के लिए जांच का दायरा बढ़ रहा है, लेकिन नए मामले लगातार कम हो रहे हैं। अब तक करीब 52 लाख लोग कोरोना को मात दे चुके हैं और स्वस्थ होने की दर भी 83 फीसद से अधिक हो गई है। हालांकि, मृतकों का आंकड़ा भी 97 हजार से अधिक हो गया है।

केंद्रीय स्वास्थ्य सचिव राजेश भूषण ने मंगलवार को कहा कि भारत में एक लाख से 10 लाख मरीजों के स्वस्थ होने में 57 दिन लगे थे, लेकिन आखिरी के 10 लाख मरीज यानी 40 से 50 लाख मरीजों के स्वस्थ होने में मात्र 11 दिन ही लगे। यह एक महत्वपूर्ण तथ्य है। यह एक बड़ी तस्वीर है। सक्रिय मामले भी कुल मामलों के 15 फीसद रह गए हैं। 15 सितंबर से सक्रिय मामलों में भी लगातार गिरावट आ रही है। वर्तमान में 9.41 लाख सक्रिय मामले रह गए हैं। दुनिया के कई ऐसे देश हैं जहां प्रति 10 की आबादी पर 20 हजार मामले हैं, लेकिन भारत में यह संख्या 4,453 है। भारत में प्रति 10 लाख आबादी पर 70 लोगों की मौत हुई है, ब्राजील में यह संख्या पांच गुना ज्यादा है।

समाचार एजेंसियों की तरफ से मंगलवार रात नौ बजे तक मिले आंकड़ों के मुताबिक सोमवार देर रात से अब तक कुल 82,473 नए मामले मिले हैं, 85,481 मरीज ठीक हुए हैं और 1,167 मरीजों की मौत हुई है। नए मरीजों से ज्यादा मरीजों के ठीक होने का सिलसिला पिछले कई दिनों से जारी है। देश में कुल संक्रमितों की संख्या बढ़कर 62 लाख 13 हजार को पार कर गई है। अब तक 51 लाख 74 हजार से अधिक मरीज ठीक हुए हैं और 97,411 लोगों की जान भी जा चुकी है। मंगलवार को भी महाराष्ट्र में सबसे अधिक 430, उत्तर प्रदेश में 63, आंध्र प्रदेश में 35, ओडिशा में 15 और तेलंगाना में नौ लोगों की जान गई।

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)