होम आर्मेनिया और अजरबैजान के बीच थम नहीं रही लड़ाई, अब तक 67 लोगों की मौत

समाचारदेश Alert Star Digital Team Sep 29, 2020 10:19 PM

आर्मेनिया और अजरबैजान के बीच थम नहीं रही लड़ाई, अब तक 67 लोगों की मौत

आर्मेनिया और अजरबैजान के बीच थम नहीं रही लड़ाई, अब तक 67 लोगों की मौत

आर्मेनिया और अजरबैजान के बीच थम नहीं रही लड़ाई, अब तक 67 लोगों की मौत

आर्मेनिया और अजरबैजान के बीच विवादित क्षेत्र नागोर्नो-काराबाख को लेकर छिड़ी लड़ाई थमती नजर नहीं आ रही है। दोनों पक्षों के बीच मंगलवार को भी गोलीबारी हुई। दोनों देशों ने विवादित क्षेत्र के बाहर भी एक-दूसरे पर गोलीबारी करने के आरोप लगाए। इस लड़ाई में अब तक 67 लोगों की मौत होने की खबर है। विवादित क्षेत्र में रविवार से लड़ाई भड़की है।

आर्मेनिया के रक्षा मंत्रालय ने बताया कि अजरबैजान के ड्रोन हमले में एक बस में आग लग गई। हालांकि इसमें किसी के हताहत होने की खबर साफ नहीं है। जबकि अजरबैजान के राष्ट्रपति इल्हाम अलीयेव ने आर्मेनिया के हमले में अपने दस नागरिकों के मारे जाने की पुष्टि की है। जबकि सैनिकों की मौत के बारे में कोई जानकारी नहीं दी गई।

अजरबैजान की ओर से लड़ रहे पाकिस्तानी सैनिक

समाचार एजेंसी एनएनआइ ने आर्मेनिया की वेबसाइट फ्री न्यूज की खबर के हवाले से बताया कि अजरबैजान की ओर से कथित रूप से पाकिस्तानी सैनिक लड़ रहे हैं। वे अजरबैजान के सैनिकों का साथ दे रहे हैं। यह बात टेलीफोन पर अजरबैजान के दो लोगों की बातचीत में सामने आई। दोनों अपने क्षेत्र में पाकिस्तानी सैनिकों की मौजूदगी को लेकर बात कर रहे थे।

अजरबैजान ने तुर्की से खरीदे हमलावर ड्रोन

बताया जा रहा है कि अजरबैजान आर्मेनिया से लड़ने के लिए मैदान में तुर्की के हमलावर ड्रोन का इस्‍तेमाल कर रहा है। ये ड्रोन विमान उसने हाल ही में खरीदे थे। अजरबैजान ने तुर्की से बाकरकट टीबी 2 (Bayraktar TB2) ड्रोन लिया है। इस ड्रोन की खासियत ये है कि ये मध्‍यम ऊंचाई पर उड़ते हुए लंबी दूरी तक हमला करने में सक्षम है। अजरबैजान ने ड्रोन विमानों को आर्मेनिया से निपटने के लिए ही खरीदा था। अब वो उसका इस्तेमाल कर रहा है। आर्मेनिया के मिसाइल हमले में कई टैंक तबाह कर देने के बाद रविवार को अजरबैजान ने भी जवा‍बी हमला बोला।

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)