होम योगी आदित्यनाथ ने पूर्वांचल के मल्हनी से किया उपचुनाव का शंखनाद

Alert Star Digital Team Sep 26, 2020 08:42 PM

योगी आदित्यनाथ ने पूर्वांचल के मल्हनी से किया उपचुनाव का शंखनाद

योगी आदित्यनाथ ने पूर्वांचल के मल्हनी से किया उपचुनाव का शंखनाद

योगी आदित्यनाथ ने पूर्वांचल के मल्हनी से किया उपचुनाव का शंखनाद

सूबे के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रदेश की आठ सीटों पर होने वाले उपचुनाव का शंखनाद शनिवार को जिले के मल्हनी विधानसभा में पहुँच कर कर दिया।

कार्यकर्ताओं से सीधे रूबरू होते हुए उन्होंने बूथ अध्यक्ष और पार्टी के पदाधिकारियों के साथ सीधा संवाद स्थापित कर अपनी रणनीति से रूबरू कराया और कार्यकर्ताओं से अपनी सरकार की उपलब्धियों व राष्ट्रवाद के बल पर मतदाताओं को अपनी ओर आकर्षित करके इस सीट को जीत दिलाने की हुंकार भरी।

गौरतलब है कि जौनपुर जिले की मल्हनी विधानसभा सीट ओर बीते दो दशक से पार्टी का कमल नही खिल पाया है इस लिए इस पर इस बार सीएम ने खुद कमान सम्भाली है ।

ये सीट हमेशा से सपा के कद्दावर नेता पूर्व कैबिनेट मंत्री पारसनाथ यादव व पूर्व सांसद धनंजय सिंह के बीच की जंग में रही है जिसमे हमेशा पारसनाथ यादव हावी रहे है।

उनके निधन के बाद इस सीट पर जहाँ धनंजय सिंह अपनी साख बचाने के लिए एड़ी चोटी का जोर लगाए हुए है वही भाजपा इसे लेने के फिराक में जुट गई है।

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)