होम NCB अधिकारी बोले- शोविक से सुशांत सिंह राजपूत के लिए ड्रग्स मंगवाती थी रिया चक्रवर्ती
NCB अधिकारी बोले- शोविक से सुशांत सिंह राजपूत के लिए ड्रग्स मंगवाती थी रिया चक्रवर्ती
नार्कोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (NCB) के एक अधिकारी ने शुक्रवार को बताया कि रिया चक्रवर्ती (Rhea Chakraborty) अपने भाई शोविक चक्रवर्ती (Shovik Chakraborty) के जरिए ड्रग्स मंगवाती थी और इसे सुशांत सिंह राजपूत (Sushant Singh Rajput) को मुहैया करवाती थी. उन्होंने बताया कि एक्टर सुशांत सिंह राजपूत की मौत के मामले में ड्रग्स के पहलुओं की जांच कर रहे ब्यूरो को नशीले पदार्थों के नेटवर्क या 'जुड़ाव' का पता चला है.
अधिकारी ने बताया कि उपनगर बांद्रा के निवासी और ड्रग्स के कथित तस्कर बासित परिहार से पूछताछ के दौरान शोविक चक्रवर्ती का नाम सामने आया था. परिहार ने कथित तौर पर खुलासा किया कि वह अपने दोस्त शोविक के लिए ड्रग्स लाता था. मैनेजर सैमुअल मिरांडा और रसोइया दीपेश सावंत एक्टर को देते थे ड्रग्स
अधिकारी ने बताया कि पूछताछ के दौरान शोविक ने माना कि वह परिहार और कैजान इब्राहिम के जरिए ड्रग्स मंगवाता था और इसे वह अपनी बहन रिया चक्रवर्ती को देता था. रिया इसे सुशांत तक पहुंचा देती थी. उन्होंने दावा किया कि राजपूत के मैनेजर सैमुअल मिरांडा और रसोइया दीपेश सावंत इसका प्रबंध करता था और एक्टर को ड्रग्स देता था.वाट्सऐप चैट में ड्रग्स से जुड़ी बात सामने आने के बाद जांच की शुरुआत हुई. प्रवर्तन निदेशालय को रिया और उसके परिवार के खिलाफ मनी लॉन्ड्रिंग की जांच में इस चैट के बारे में पता चला. इसके बाद ईडी ने एनसीबी को सूचित किया. अधिकारी ने बताया, 'तकनीकी स्तर पर नेटवर्क के विश्लेषण के बाद जुड़ावों को खंगाला गया और 27-28 अगस्त की रात ड्रग्स नेटवर्क की गुत्थी उजागर हुई.'
जैद विलात्रा के पास देशी और विदेशी मुद्रा बरामद हुई
उन्होंने कहा कि, अब्बास लखानी और करन अरोड़ा को छापे के दौरान गिरफ्तार कर लिया गया और उनके पास से ड्रग्स को बरामद कर लिया गया. इसके बाद बांद्रा में भोजनालय चलाने वाले जैद विलात्रा को पकड़ा गया. जैद के पास से 9.55 लाख रुपए, 2081 अमेरिकी डॉलर, 180 ब्रिटिश पाउंड और 15 दिरहम मुद्रा बरामद की गई.
Leave A comment
महत्वपूर्ण सूचना -
भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।