होम मोदी जी ने लिया है अपने ऊपर सभी मजदूरों का भार: अठावले

समाचारदेश Alert Star Digital Team Sep 23, 2020 08:48 PM

मोदी जी ने लिया है अपने ऊपर सभी मजदूरों का भार: अठावले

मोदी जी ने लिया है अपने ऊपर सभी मजदूरों का भार: अठावले

मोदी जी ने लिया है अपने ऊपर सभी मजदूरों का भार: अठावले

राज्यसभा सांसद रामदास आठवले ने अपने चिर-परिचित अंदाज में जवाब दिया। दरअसल, राज्यसभा में आज श्रम सुधार से जुड़े तीनों विधेयकों को राज्यसभा में भी पास हो गए। बुधवार को राज्यसभा ने उपजीविकाजन्य सुरक्षा, स्वास्थ्य और कार्यदशा संहिता 2020, औद्योगिक संबंध संहिता 2020 और सामाजिक सुरक्षा संहिता 2020 से संबंधित विधेयकों को मंजूरी दे दी। राज्यसभा से पहले ये तीनों विधेयक मंगलवार को लोकसभा से पास हुए थे। इन विधेयकों पर चर्चा के दौरान आज रामदास अठावले का फिर से वही पुराना अंदाज देखने को मिला और उन्होंने एक कविता भी सुनाई।
संसद में रामदास आठवले ने अपनी नई कविता पेश की..
मोदी जी ने लिया है अपने ऊपर सभी मजदूरों का भार
इसलिए उनको देश के मजदूर करते हैं प्यार
संतोष गंगवार हैं आदमी सोबर
इसलिए उन्हें विभाग मिला है लेबर
लेबर को न्याय देने की गंगवार जी में हैं हिम्मत
इसलिए हम सब उनको देते हैं हिम्मत
लोकसभा में मंगलवार को विधेयक पर हुई चर्चा का जवाब देते हुए श्रम मंत्री संतोष कुमार गंगवार ने कहा था कि सरकार प्रवासी मजदूरों को लेकर काफी संवेदनशील है। अब प्रवासी मजदूरों का डेटा बैंक तैयार करने का प्रावधान किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि यह व्यवस्था की जा रही है कि प्रवासी मजदूरों को उनके मूल निवास स्थान पर जाने के लिये नियोक्ता द्वारा साल में एक बार यात्रा भत्ता दिया जाए।

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)