होम पिछले 24 घंटे में 95 हजार से ज्यादा कोरोना के नए मामले
पिछले 24 घंटे में 95 हजार से ज्यादा कोरोना के नए मामले
भारत में कल की तुलना में आज फिर कोरोना के नए मामलों में इजाफा दर्ज की गई है। बुधवार शाम करीब पौने आठ बजे तक बीते 24 घंटे में 95,334 नए पॉजिटिव केस की पुष्टि होने के बाद देश में कोरोना मरीजों की संख्या बढ़कर 56,69,430 हो गई, जबकि 90,272 लोग कोरोना के कारण अपनी जान गंवा चुके हैं।
भारत में एक दिन में बुधवार की शाम पौने आठ बजे तक कोविड-19 के 95,334 नए मामले सामने आने के बाद देश में संक्रमण के मामले सोमवार को बढ़ कर 56,69,430 हो गए। जबकि इस दौरान 1204 मौतों के साथ कोरोना से मरने वालों की संख्या 90,272 तक पहुंच गई है।
वही देश में सबसे सुखद खबर है कि एक दिन में कोरोना को मात देकर रिकार्ड 1.05,473 लोग ठीक हुए हैं। मरीजों के ठीक होने की दर 80 फीसदी से ज्यादा हो गई है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार पिछले 24 घंटों में देश में अस्पताल में भर्ती 11,354 मरीजों के ठीक होने के बाद फिलहाल कोरोना के 9,68,901 सक्रिय मरीज रह गये हैं, अब तक 46,09,449 लोग ठीक हो चुके हैं। अब तक 90,272 लोगों की मौत हुई है।
Leave A comment
महत्वपूर्ण सूचना -
भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।