होम मक्का में उमरा की मिली इजाजत, भारत समेत इन देशों के यात्रियों पर बैन
मक्का में उमरा की मिली इजाजत, भारत समेत इन देशों के यात्रियों पर बैन
सऊदी अरब (Saudi Arab) ने बुधवार को कोविड-19 महामारी (C0vid-19 Pandemic) के मद्देनजर भारत, ब्राजील और अर्जेंटीना (India-Brazil-argentina) से आने वाली हवाई उड़ानों को निलंबित कर दिया है. देश के नागरिक उड्डयन प्राधिकरण के अनुसार इन देशों की 14 दिन पहले की गई यात्रा करने वाले लोगों की देश में आने पर रोक लगा दी गई है. नागरिक उड्डयन विभाग ने उन लोगों को इस नियम से बाहर रखा है जिनके पास आधिकारिक सरकारी निमंत्रण हैं. देश की समाचार एजेंसी एसपीए ने एक रिपोर्ट में बताया कि कोरोनावायरस चिंताओं के कारण सात महीने के अंतराल के बाद सऊदी अरब सरकार ने 4 अक्टूबर से शुरू होने वाले उमरा तीर्थयात्रा के लिए तीर्थ यात्रियों को देश के अंदर रहने की अनुमति दे दी है. पिछले साल उमरा के लिए 19 लाख लोगों ने की थी यात्रा
उमरा मक्का और मदीना में की जाने वाली एक तीर्थ यात्रा है. पिछले साल 19 लाख लोगों ने यह पवित्र यात्रा की थी. हालांकि इस साल कोरोना वायरस महामारी के चलते सिर्फ एक हजार लोगों ने यात्रा की. सऊदी अरब ने मार्च में उमरा पर रोक लगा दी थी. आधिकारिक आंकड़े बताते हैं कि सऊदी अरब एक साल में हज और उमराह से लगभग 12 बिलियन अमरीकी डॉलर की कमाई करता है.
हज के लिए मक्का जा सकेंगे हाजीसऊदी अरब सरकार ने अब इसे कई चरण में खोलने का फैसला किया है. पहले चरण के दौरान 4 अक्टूबर से सिर्फ सऊदी अरब के लोगों को मस्जिद में आने की इजाजत मिलेगी. एक दिन में आने वाले लोगों की संख्या 6 हजार होगी. 18 अक्टूबर से दूसरा फेज शुरू होगा. दूसरे फेज के दौरान भी सिर्फ सऊदी अरब के लोगों को मस्जिद में एंट्री मिलेगी लेकिन इस दौरान कुल 65 हजार लोगों को मस्जिद में आने की इजाजत मिलेगी. तीसरे फेज में एक नवंबर से सऊदी अरब के बाहर रहने वाले लोगों को भी उमरा के लिए आने की इजाजत मिलेगी. इस दौरान एक दिन में कुल 80 हजार लोगों को यहां आने की इजाजत मिल सकती है.
Leave A comment
महत्वपूर्ण सूचना -
भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।