होम शिवराज ने कहा- विपक्ष मोदी विरोध से पीड़ित
शिवराज ने कहा- विपक्ष मोदी विरोध से पीड़ित
मध्य प्रदेश सरकार के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कृषि विधेयकों का स्वागत करते हुए विपक्ष को मोदी विरोध की ग्रंथि से पीड़ित बताया. शिवराज सिंह ने एबीपी न्यूज़ से एक्सक्लूसिव बातचीत में कहा की कृषि विधेयकों से किसानों की आर्थिक हालत सुधरेगी और उनके जीवन में ख़ुशहाली आएगी.
मुख्यमंत्री ने कहा कि मध्य प्रदेश सरकार कृषि विधेयक के प्रावधानों को जल्दी से जल्दी लागू करेगी. इसके ख़िलाफ़ हो रहे बुरे प्रचार को लेकर भी जन जागरण किया जाएगा.
शिवराज ने कहा की कृषि विधेयकों को लेकर दुष्प्रचार किया जा रहा है. यदि किसान की फसल खेत से ही बिक जाए तो इसमें क्या बुराई है. किसानों की फसल को अच्छे दाम मिल जाएं तो इसमें हालत क्या हैं. सरकार किसानों के हितों का हमेशा ख़्याल रखेगी इसलिए डरने की कोई बात नहीं है. प्रधानमंत्री मोदी जी ने किसानों की बेहतरी के लिए कदम उठाए हैं जिनका स्वागत होना चाहिए.
वहीं प्रदेश के कुछ किसान संगठन और मंडी के कर्मचारी इन विधेयकों के खिलाफ मोर्चा खोले हुए हैं. मध्य प्रदेश में कल से सारी कृषि उपज मंडियां बंद रहेंगी.
Leave A comment
महत्वपूर्ण सूचना -
भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।