होम चीन ने नेपाल से लगते बॉर्डर पर किए 11 विवादित निर्माण, दोनों देशों में बढ़ा तनाव

Alert Star Digital Team Sep 23, 2020 08:16 PM

चीन ने नेपाल से लगते बॉर्डर पर किए 11 विवादित निर्माण, दोनों देशों में बढ़ा तनाव

चीन ने नेपाल से लगते बॉर्डर पर किए 11 विवादित निर्माण, दोनों देशों में बढ़ा तनाव

चीन ने नेपाल से लगते बॉर्डर पर किए 11 विवादित निर्माण, दोनों देशों में बढ़ा तनाव

भारत के साथ चल रहे सीमा विवाद (India-China Border Dispute) के बीच चीन के साथ नेपाल (Nepal) का भी विवाद हो गया है. दरअसल चीन ने सीमाई इलाके (Border Area) में पड़ने वाले हुमला (Humla) इलाके में 11 विवादित निर्माण (11 Structures) कराए हैं. नेपाल इस इलाके को अपना बताता रहा है. अब इन विवादित निर्माणों को लेकर दोनों देशों के बीच तनाव बढ़ गया है.

नेपाली अधिकारियों ने किया बॉर्डर का निरीक्षण
इस इलाके में कुछ साल पहले नेपाल ने एक सड़क का निर्माण करवाया था. उसी वक्त कुछ बॉर्डर पिलर ध्वस्त हो गए थे. अब चीन ने यहां विवादित निर्माण भी करवा दिए हैं. नेपाली अधिकारियों के मुताबिक इन इलाकों में पहले सिर्फ एक झोपड़ी थी. वहीं चीनी पक्ष का कहना है कि जहां पर इमारतों का निर्माण कराया गया है वो उसके कब्जे वाले क्षेत्र में पड़ता है. गुमला इलाके में बीते रविवार को यात्रा कर स्थिति का जायजा लेने वाले बिश्नू बहादुर तमांग का कहना है कि इस इलाके में चीन ने अवैध निर्माण कराए हैं. बिश्नू नामखा रूरल मुनसिपैलिटी के चेयरमैन हैं.

नेपाली गृह मंत्रालय को भेजी गई रिपोर्टचीन द्वारा विवादित निर्माण की रिपोर्ट नेपाल के गृह मंत्रालय को भी दे दी गई है. बताया जा रहा है जब इलाके में नेपाली अधिकारी विजिट करने पहुंचे तो वहां पर चीनी सैनिक ट्रक और टैंकर के साथ आए थे. नेपाली अधिकारियों का कहना है जब उन्होंने उस इलाके पर अपना कब्जा बताया तो चीनियों की तरफ से भी ऐसा ही क्लेम किया गया.

बढ़ सकता है तनाव
अब कहा जा रहा है कि इस मामले को लेकर दोनों देशों के बीच तनाव की स्थिति बढ़ सकती है. बीते कुछ महीने के दौरान नेपाल भारत के साथ भी सीमा विवाद को लेकर आक्रामक हो गया था. जबकि भारत की तरफ से सुगौली संधि का हवाला दिया गया था. जानकारों का मानना था कि नेपाली सरकार की आक्रामकता के पीछे चीनी दबाव काम कर रहा है. अब चीन और नेपाल के बीच विवाद की स्थिति बन गई है.

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)