होम अखिलेश यादव की मांग, PM केयर्स फंड को जनता केयर्स फंड बनाया जाए

समाचारदेश Alert Star Digital Team Sep 23, 2020 08:13 PM

अखिलेश यादव की मांग, PM केयर्स फंड को जनता केयर्स फंड बनाया जाए

अखिलेश यादव की मांग, PM केयर्स फंड को जनता केयर्स फंड बनाया जाए

अखिलेश यादव की मांग, PM केयर्स फंड को जनता केयर्स फंड बनाया जाए

समाजवादी पार्टी (सपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कोविड-19 महामारी से निपटने के लिए बनाए गए पीएम केयर्स फंड को जनता केयर्स फंड में तब्दील करने की मांग की है।

सपा अध्यक्ष ने बुधवार को एक ट्वीट कर कहा, 'चुनावी रैली के लिए लाखों एलईडी टीवी पर अरबों का प्रचार फ़ंड खर्च करने वाली वर्तमान सत्ता के पास क्या शिक्षार्थियों-शिक्षकों के लिए ऑनलाइन शिक्षण के लिए व्यवस्था करने का फ़ंड नहीं है?' उन्होंने कहा, 'भाजपा सरकार ईमानदारी से पीएम केयर्स फ़ंड को जनता केयर्स फ़ंड बनाए और देश के भविष्य की चिंता करे।'

अखिलेश ने ट्वीट के साथ अपने मुख्यमंत्री के रूप में अपने कार्यकाल में छात्रों को मुफ्त लैपटॉप बांटने की तस्वीरें भी पोस्ट की। सपा अध्यक्ष ने एक अन्य ट्वीट में कोरोना संक्रमण के मौजूदा हालात के बीच स्कूल खोलने के विचार का भी विरोध किया।

उन्होंने कहा, 'कोरोना काल में शिक्षण सत्र को निरंतर रखने के लिए स्कूल खोलना सुरक्षित विकल्प नहीं है। सरकार गरीब परिवारों में प्रति विद्यार्थी एक स्मार्ट फोन, इंटरनेट नेटवर्क और बिजली उपलब्ध कराए। साथ ही शिक्षकों को भी घरों पर डिजिटल अध्यापन के लिए नि:शुल्क हार्डवेयर दे। भाजपा सरकार परिवारवालों से सलाह ले।'

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)